• Latest
  • Trending

मुजफ्फरनगर के वहलना में बनेगा छह लेन वाला फ्लाईओवर

February 14, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुजफ्फरनगर के वहलना में बनेगा छह लेन वाला फ्लाईओवर

- 419.47 करोड़ रुपये स्वीकृत, कुल लंबाई 2.44 किमी होगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मेरठ-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थित वहलना बाईपास पर छह लेन फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 419.47 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.44 किमी होगी। यही नहीं, एलिवेटेड वायाडक्ट का 1.72 किमी तक निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने एक्स पर पोस्ट में बजट की स्वीकृति की जानकारी शेयर की है। परियोजना का उद्देश्य ग्रेड जंक्शनों पर मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश करने/निकलने वाले वाहनों के कारण वहलना चौक के पास होने वाली रुकावटों को दूर करना है।
परियोजना में प्रमुख चौराहों पर ग्रेड-सेपरेटेड संरचनाएं, जंक्शनों का सुधार, क्रॉस-ड्रेनेज का चौड़ीकरण और सुरक्षित और बेहतर क्रॉसिंग सुनिश्चित करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण भी शामिल है। परियोजना में दुर्घटना-संभावित स्थानों/ब्लैकस्पॉट पर अंडरपास (वीयूपी) भी शामिल किए गए हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि छह लेन हाईवे को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। वहलना में फ्लाईओवर से जिले के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मेरठ से उत्तराखंड सीमा तक एनएच 58 पर 80 किमी में 2027 में शुरू हो जाएगा काम।
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 58) पर सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए मेरठ से उत्तराखंड की सीमा तक लगभग 80 किमी नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण, अंडरपास, एलीवेटेड निर्माण के लिए चार हजार करोड़ से अधिक के बजट का इंतजार है। वर्तमान में हाईवे पर 17 पुराने अंडरपास हैं लेकिन मेरठ से उत्तराखंड सीमा तक नई योजना के तहत 20 से 22 नए अंडरपास बनाए जाएंगे।
राजमार्ग को छह लेन का बनाने की तैयारी है।
कंसल्टेंसी कंपनी एफपी इंडिया ने हाईवे के (एलाइमेंट) की सर्वे रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंप दी है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को भी अंतिम मूर्त दिया जा रहा है। एफपी इंडिया के परियोजना प्रमुख रामपाल सैनी ने बताया कि मेरठ एनएच 58 के विस्तारीकरण के लिए बनाए गए लगभग चार हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव के अनुसार कार्य की डीपीआर बन रही है जिसको शीघ्र ही एनएचएआई के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation