• Latest
  • Trending

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 30 जनवरी से सजेगी साहित्य की महफिल

December 27, 2024
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 30 जनवरी से सजेगी साहित्य की महफिल

l5 दिन तक बुक लवर्स व राइटर्स के बीच होंगे शानदार संवाद सत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। ‘धरती के सबसे बड़े साहित्य उत्सव’ के रूप में प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपने 18वें संस्करण के साथ फिर से साहित्य प्रेमियों को लुभाने के लिए तैयार है। उत्सव का आयोजन होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में 30 जनवरी से 3 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा। भारत की अग्रणी क्यूरेशन कंपनी एवं फेस्टिवल प्रोड्यूसर टीमवर्क आर्ट्स ने उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले संवाद सत्रों की पहली सूची जारी कर दी है। ये सत्र एक बार फिर पुस्तकों एवं विचारों की परिवर्तनकारी ताकत को मजबूती से प्रदर्शित करते नजर आएंगे।

समृद्ध विरासत के साथ यह उत्सव स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधि स्वरों के लिए महत्वपूर्ण मंच रहा है। आगामी संस्करण में बहुत सावधानी से तैयार किए गए लाइनअप के साथ संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा, वैचारिक विभाजन को खत्म किया जाएगा और विभिन्न अवधारणाओं को सामने रखा जाएगा। 300 से ज्यादा प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ इस साल उत्सव में वाद-विवाद, परिचर्चा एवं कहानियां सुनने का मौका मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सत्र : पुअर इकोनॉमिक्स फॉर द यंग
अपनी लोकप्रिय पुस्तक ‘पुअर इकोनॉमिक्स फॉर किड्स’ में नोबेल पुरस्कार विजेता एस्थर डुफ्लो और प्रसिद्ध इलस्ट्रेटर चेयेन ओलिवर ने युवा पाठकों के लिए अर्थव्यवस्था की विभिन्न धारणाओं को विस्तार से बताया है, जिससे उनका दिमाग खुले और वे अपने विचारों को विस्तार दे सकें। डुफ्लो और ओलिवर साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता एवं सहानुभूति की प्रारंभिक अवधारणाओं पर चर्चा करेंगे, जिन्हें स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

हमारा शहर उस बरस (अवर सिटी दैट ईयर)
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री ने ‘हमारा शहर उस बरस’ में समाज, दोस्तों एवं लोगों की मानसिकता एवं बिखरे हुए माहौल पर चौंकाने वाली अंतर्दृष्टि पेश की है, जो सांप्रदायिकता की विभाजनकारी प्रवृत्ति को दिखाता है। इसका अनुवाद अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता अनुवादक डेजी रॉकवेल ने ‘अवर सिटी दैट ईयर’ के रूप में किया है।

डेविड हेयर: थिएटर एवं फिल्मों में जीवन
द सीक्रेट रैप्चर, द एब्सेंस ऑफ वॉर और स्काईलाइट जैसी प्रतिष्ठित कृतियों के लेखक और बाफ्टा पुरस्कार विजेता नाटककार डेविड हेयर, इस सत्र में अपनी रचनात्मक प्रक्रिया एवं उन प्रेरणाओं व पलों के बारे में जानकारी देंगे, जिनसे उनके करियर को आकार मिला है। हेयर को ‘ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ जीवित नाटककार’ के रूप में जाना जाता है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 पुस्तकों एवं विचारों, संवाद एवं तर्कों, खोज एवं विभिन्न दृष्टिकोणों का एक डायनामिक मोजेक है। हम अपनी विभाजित दुनिया की बदलती वास्तविकताओं पर बात करेंगे और एक बेहतर दुनिया में प्रेरणा एवं विश्वास की खोज करेंगे।

नेहरूवादी विदेश नीति और आंतरिक एकीकरण व बाहरी खतरे के बीच की संवेदनशील रेखा पर चलने वाले राजनयिकों की पहली कतार के बारे में पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्जी की पुस्तक ‘नेहरूज फर्स्ट रिक्रूट्स: द डिप्लोमेट्स हू बिल्ट इंडिपेंडेंट इंडियाज फॉरेन पॉलिसी’ में विस्तार से बताया गया है। इस सत्र में बताया जाएगा कि राजनयिक किस तरह से शासन-प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें भट्टाचार्जी पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन, लेखक एवं पूर्व राजनयिक नवतेज सरना, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी और कनाडा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त विकास स्वरूप से बातचीत करेंगे।

कैरोस: द हार्ट डिवाइडेड
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2024 की विजेता जेनी एर्पेनबेक की पुस्तक कैरोस: द हार्ट डिवाइडेड 1980 के दशक के पूर्वी बर्लिन की पृष्ठभूमि में लिखी गई है। इसकी कहानी एक भावपूर्ण लेकिन विनाशकारी प्रेम प्रसंग के इर्द-गिर्द केंद्रित है। इसका अनुवाद माइकल हॉफमैन ने किया है।

द पर्सनल इज पॉलिटिकल: एक सामाजिक कार्यकर्ता की आत्मकथा
पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय की सशक्त आत्मकथा ‘द पर्सनल इज पॉलिटिकल’ भारत में सरकारी सेवा से उनके गहन जुड़ाव के साथ-साथ दशकों की उनकी व्यक्तिगत यात्रा को भी दर्शाती है। इस सत्र में वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों पर चर्चा करेंगी। इसमें ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ पारित कराने के अभियान का नेतृत्व करने और सरकार को उसके कार्यों के बारे में पारदर्शी होने के लिए प्रेरित करने जैसे प्रयास शामिल हैं।

हम मरते क्यों हैं: बढ़ती उम्र का नया विज्ञान और अमरता की चाहत
नोबेल पुरस्कार विजेता और संरचनात्मक जीवविज्ञानी (स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट) वेंकी रामकृष्णन की नई किताब ‘व्हाई वी डाई’ (हम मरते क्यों हैं) मृत्यु के प्रति मानवीय आकर्षण एवं भय को रेखांकित करती है। जीव विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान की सीमाओं से परे जाते हुए रामकृष्णन मृत्यु दर एवं मानव शरीर विज्ञान के भीतर होने वाले परिवर्तनों पर सवाल उठाते हैं। रोजर हाईफील्ड के साथ बातचीत में रामकृष्णन मानव अस्तित्व के ‘चीट कोड’ और अमरता की खोज का मूल्यांकन करते नजर आएंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation