• Latest
  • Trending

7वें इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो में आत्मनिर्भर भारत की झलक

November 15, 2025
biogas

गोबर और पराली का अब रेट तय

August 8, 2026
IIT-Delhi

सुपर कंप्यूटर अब सोनीपत में

August 8, 2026
textile

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

August 8, 2026
hospital

एमबीबीएस की सीटें 167 फ़ीसदी बढ़ीं

August 8, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड कप

August 8, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
Sunday, August 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

7वें इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो में आत्मनिर्भर भारत की झलक

सारंग हेलिकॉप्टर का स्केल मॉडल रहा मुख्य आकर्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

गोबर और पराली का अब रेट तय

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। बेंगलुरु के 7वें इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो (आईएमएस 2025) में भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर की नई तकनीकी उपलब्धियां दुनिया के सामने रखी गईं ं । इस शो में इंडियन एयर फोर्स, डीआरडीओ, एचएएल और प्राइवेट इंडस्ट्रीज ने अपने अत्याधुनिक मॉडल्स, टूल्स और इंजन टेक्नोलॉजी के जरिए आत्मनिर्भर भारत की झलक पेश की।
कार्यक्रम में इंडियन एयर फोर्स के ‘सारंग हेलिकॉप्टर’ का स्केल मॉडल मुख्य आकर्षण रहा। यह वही हेलिकॉप्टर है जो अपने एयर शो परफॉर्मेंस और स्टंट फ्लाइट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा आईएएफ के जेट एयरक्राफ्ट का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जो भारत की एविएशन क्षमता और आने वाले जनरेशन फाइटर टेक्नोलॉजी की झलक दिखा रहा था। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार का शो पूरी तरह फ्यूचर-रेडी मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित है जिसमें एआई-आधारित सिस्टम, 3डी मेटल प्रिंटिंग और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे सेक्टरों पर जोर दिया गया है।
इस शो का एक बड़ा आकर्षण रहा डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘कावेरी डेरिवेटिव इंजन (केडीई)’ का मेटल आरपी मॉडल। यह भारत का स्वदेशी जेट इंजन प्रोजेक्ट है, जिसे आने वाले वर्षों में डिफेंस और एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म्स में शामिल करने की तैयारी है। इस मॉडल ने दिखाया कि भारत अब इंजन टेक्नोलॉजी में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि कावेरी इंजन की यह डेरिवेटिव सीरीज भारतीय फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम्स जैसे एलसीए तेजस, एएमसीए और ड्रोन प्रोजेक्ट्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। शो में एमएआरजी 39 का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिसने इंजीनियरिंग छात्रों से लेकर रक्षा विशेषज्ञों तक सभी का ध्यान खींचा। यह मॉडल भारत की मैन्युफैक्चरिंग इनोवेशन और एडवांस्ड डिज़ाइन कैपेबिलिटी का प्रतीक बताया जा रहा है। इसके साथ ही 3डी मैन्युफैक्चरिंग, सीएनसी टूल्स और हाई-प्रिसीजन कंपोनेंट्स जैसी नई तकनीकों की लाइव डेमो भी दी गई।
कार्यक्रम में इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने कहा कि अब भारत सिर्फ एक मैन्युफैक्चरिंग बेस नहीं, बल्कि डिजाइन और इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा है। भारत के पास स्किल, स्केल और स्पीड है। तीनों में वह क्षमता है जो आने वाले दशक में उसे दुनिया की सप्लाई चेन का सबसे अहम हिस्सा बना सकती है।
आईएमएस 2025 में सिर्फ भारतीय पब्लिक सेक्टर नहीं, बल्कि प्राइवेट इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। शो का मकसद भारत को ‘मेक इन इंडिया’ से आगे ले जाकर ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में स्थापित करना है। शो में सरकार और उद्योग जगत के बीच इंडस्टि्रयल पॉलिसी पर भी चर्चा हुई। ‘डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी’, ‘रोबोटिक ऑटोमेशन’ और ‘ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग’ जैसे विषयों पर फोकस रहा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation