• Latest
  • Trending

प्रयागराज में गंगा पर बनेगा 3 किमी से ज्यादा लंबा फोरलेन ब्रिज

February 2, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रयागराज में गंगा पर बनेगा 3 किमी से ज्यादा लंबा फोरलेन ब्रिज

- गोरखपुर समेत चार जिलों की राह होगी आसान

by Blitzindiamedia
February 2, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक गंगा पर फोर लेन पुल का निर्माण मई से शुरू हो जाएगा। गंगा पर 3660 मीटर से अधिक लंबे पुल के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त शासन से जारी हो गई। तीन से चार वर्ष में बन कर हो जाएगा पुल।
अनुमान है कि फरवरी माह में यमुना पर मड़ौका से करेलाबाग तक बनने वाले पुल को भी मंजूरी मिल जाएगी। सलोरी से हेतापट्टी तक पुल बनाने का प्रस्ताव महाकुंभ-2025 के दौरान संगम क्षेत्र में हुई कैबिनेट की बैठक में पास हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 22 जनवरी को बैठक हुई थी। गंगा पर आईईआरटी मैदान से हेतापट्टी तक गंगा पर बनने वाले फोर लेन पुल की लंबाई तीन किलोमीटर से अधिक होगी।
इससे गंगापार के सहसों, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर की राह आसान होगी। स्थानीय स्तर पर सात लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि गंगा पर फोर लेन पुल बनाने के लिए शासन से पहली किस्त जारी कर दी गई है। काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। पुल में लगभग चार किलोमीटर तक अप्रोच मार्ग भी रहेगा।
1100 मीटर होगी यमुना पर बनने
वाले पुल की लंबाई
महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना पर दो पुल बनाने की मंजूरी कैबिनेट से मिली थी। सलोरी से हेतापट्टी तक पुल बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। मड़ौका से करेलाबाग तक पुल बनाने की मंजूरी जल्द मिल जाएगी। यमुना पर बनने वाले सिक्स लेन पुल की लंबाई 1100 मीटर होगी।
इसके बनने से 10 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। मीरजापुर, मध्य प्रदेश, चित्रकूट, सोनभद्र आदि क्षेत्र की राह भी आसान होगी।
सेना से जमीन अधिग्रहण के लिए
खर्च होंगे 141 करोड़
सलोरी से हेतापट्टी तक बनने वाले फोरलेन पुल के निर्माण में सेना से भी जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए 141 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। दो माह के भीतर पुल बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मई से निर्माण शुरू
मई से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल का निर्माण पूरा करने में तीन से चार वर्ष का समय लगेगा। पुल का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिल जाएगी।
– अनिरुद्ध कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation