• Latest
  • Trending

आणंद जिले के गांव में साबरमती पर 110 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

December 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आणंद जिले के गांव में साबरमती पर 110 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी बड़ी सौगात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आणंद जिले की तारापुर तहसील के रिंझा गांव में साबरमती नदी पर 110 करोड़ रुपए की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि तारापुर तहसील के रिंझा, नभोई, पचेगाम और डुगरी गांवों के लोगों ने बरसात के मौसम के दौरान नदी के उस पार तक नहीं जा पाने की समस्या से सीएम पटेल को अवगत कराया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 110 करोड़ रुपए आवंटित करने की अनुमति दे दी, जिसमें पुल के लिए भूमि अधिग्रहण, निर्माण से पहले हाइड्रोलिक सर्वेक्षण, मिट्टी की जांच और डिजाइन वर्क जैसी निर्माण पूर्व शुरुआती गतिविधियों के साथ ही 4 किलोमीटर की अप्रोच रोड वाला दो-लेन का पुल बनाना शामिल है।
इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से बरसात के दौरान नदी का बहाव बदल जाने से संपर्क विहीन हो जाने वाले इन गांवों की वर्षों पुरानी समस्या का निवारण हो जाएगा तथा परिवहन, कृषि-उद्योग और ईज ऑफ लिविंग के लिए यह पुल आशीर्वाद समान बनेगा।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, ‘आणंद ज़िले के तारापुर तालुका के रिंझा गांव में साबरमती नदी पर 110 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल बनाने की मंजूरी दे दी गई है। तारापुर तालुका के रिंझा, नभोई, पचेगाम और डुगरी गांवों के लोगों को मॉनसून के दौरान साबरमती नदी के बहाव में बदलाव के कारण नदी के दूसरी तरफ़ जाने में दिक्क त होती थी और उनका संपर्क टूट जाता था।’
आगे उन्होंने लिखा, ‘इस समस्या के समाधान के तौर पर यह नया पुल बनाया जाएगा। एक बार पुल का निर्माण पूरा हो जाने के बाद, इन गांवों की पुरानी समस्याएं हल हो जाएंगी। यह पुल ट्रांसपोर्टेशन, खेती और इंडस्ट्री के लिए हर तरह से वरदान साबित होगा।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation