• Latest
  • Trending
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

पीएम स्वनिधि योजना का प्रभावशाली क्रियान्वयन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in वेस्ट
0
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देशभर में तीसरा स्थान हासिल करने पर दिल्ली में आयोजित समारोह में मनपा को पुरस्कृत किया गया।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे और उपायुक्त अपर्णा थेटे को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

YOU MAY ALSO LIKE

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

32 हजार तक पहुंचा योजना का लाभ
कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना पीएम स्वनिधि योजना का प्रमुख उद्देश्य है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से संचालित इस योजना के तहत छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने मार्च 2026 तक 32,582 पथ विक्रेताओं को प्रथम ऋण का लाभ दिलाया है।

विशेष बात यह है कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने प्रथम ऋण वितरण के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर मनपा को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

समन्वित प्रयासों से मिली सफलता
इस उपलब्धि के पीछे छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन और राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान (एनयूएलएम) की टीम के समन्वित प्रयास रहे। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले, उपायुक्त अपर्णा थेटे तथा एनयूएलएम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान दिया।

दिल्ली में हुए पुरस्कार समारोह में एनयूएलएम विभाग के भारत मोरे और सुरेंद्र पाटील भी उपस्थित थे। मनपा प्रशासन ने भविष्य में भी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प दोहराया है।

क्या बोले मनोहर लाल खट्टर?
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने देश के करोड़ों रेहड़ी-पटरी भाई-बहनों को केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। बिना गारंटी ऋण, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सेवाओं से जुड़ाव के माध्यम से यह योजना उन्हें सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका को नई दिशा दे रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वनिधि सम्मान पुरस्कार इस परिवर्तनकारी यात्रा में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, ऋणदाता संस्थाओं और सहयोगी संगठनों के उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने की एक अभिनव पहल बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से मजबूती देने वाले हमारे रेहड़ी-पटरी भाई-बहन सम्मान और सशक्तिकरण के सच्चे हकदार हैं।

रेहड़ी-पटरी वाले के आर्थिक सशक्तिकरण का संकल्प
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब मिलकर रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक आजीविका देने के संकल्प को और मजबूत करें, जिससे वह आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भर भारत की विकास यात्रा में सहभागी बन सकें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation