ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मौजूदा अग्निवीरों को चार साल पूरे होने पर 2 साल के एक्सटेंशन और फिर बाद परमानेंट होने का मौका देने के एलान के बाद अग्निवीर पूछ रहे हैं कि वे जिस राज्य से आते हैं क्या उनकी सरकार उन्हें आरक्षण देगी। इस सवाल पर महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार के सूत्रों ने आरक्षण देने पर हामी भरी है। कई राज्य सरकारों ने अलग अलग विभागों में 10 से 20% अग्निवीरों को नियुक्ति पत्र भी दे दिया था लेकिन अग्निवीरों के मुताबिक फिलहाल वह होल्ड है। पहले आरक्षण को लेकर एलान हुआ था लेकिन 4 नवंबर को स्कीम में बदलाव की घोषणा कर दी गई। अब महाराष्ट्र सीएम कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र में अग्निवीरों के लिए जो आरक्षण का एलान किया गया है , वो वैसा ही रहेगा। साथ ही कहा कि जो पात्र उम्मीदवारों यानी अग्निवीरों की सूची केंद्र सरकार देगी वो लागू रहेगी।
हरियाणा सरकार के सूत्रों ने भी कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार ने जो आरक्षण का एलान किया है , वह पूरा किया जाएगा और पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा।














