ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग को स्किल्ड आर्टिसन की जरूरत है। इसके लिए इंडिया पोस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स डाक विभाग के साथ काम करना चाहते हैं, वो भी इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। स्किल्ड आर्टिसन/ट्रेड्समैन की ये रिक्तियां एमवी मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन, टारयमैन, ब्लैकस्मिथ, पेंटर, अपहोल्स्टर, कारपेंटर और जॉइनर जैसे ट्रेड्स में हैं। सभी को मिलाकर कैटेगरी वाइज 19 पद भरे जाएंगे।
स्किल्ड आर्टिसन के इन पदों पर जनरल सेंट्रल सर्विस, ‘ग्रुप सी’ के अंतर्गत अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है। कैंडिडेट्स को जॉइनिंग के बाद सैलरी भी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से मिलेगी। इसीलिए एलिजिबल कैंडिडेट्स चांस मिस ना करें और समयसीमा के भीतर ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
डाक विभाग की इस भर्ती में 7 ट्रेड में वैकेंसी आई हैं जो कैंडिडेट जिस भी ट्रेड के लिए खुद को मानता है, वो उसके लिए अप्लाई कर सकता है।
ट्रेड स्किल्ड आर्टिसन की वैकेंसी
एम वी मैकेनिक- 08
एमवी इलेक्ट्रीशियन- 04
टायरमैन- 02
लोहार- 02
पेंटर- 01
अपहोल्सर- 01
कारपेंटर और जॉइनर- 01
कुल-19
डाक विभाग में नौकरी के लिए योग्यता
कैंडिडेट ने मान्यता प्राप्त किसी भी टेक्निकल इंस्टीट्यूट से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
कम से कम 8वीं क्लास तक पढ़ाई करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उनके पास संबंधित ट्रेड में एक साल अनुभव भी होना चाहिए।
एमवी मैकेनिक ट्रेड के लिए कैंडिडेट के पास वैलिड हैवी मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। यह शर्त केवल इसी ट्रेड के लिए जरूरी है, क्योंकि इन्हें मेल सर्विस में आने वाली गाड़ियों को चलाकर उनकी जांच करनी होगी।
जनरल कैंडिडेट की उम्र 18-30 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट में रिजर्व्ड कैटेगिरी के कैंडिडेट्स एससी/एसटी, ओबीसी को नियमानुसार छूट मिलेगी।
जरूरी डिटेल्स
भर्ती विभाग भारतीय डाक विभाग
संस्था मेल मोटर सर्विसेज, कोलकाता
पद कुल कारीगर (स्किल्ड आर्टिसन)
वैकेंसी 19
आवेदन कैसे करना होगा ऑफलाइन
अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे
प्रोबेशन की अवधि 1 साल
सैलरी ₹19900-₹63200/- प्रति माह (लेवल-02, 7वें वेतन आयोग के हिसाब से)
जॉइनिंग कहां होगी : कोलकाता, पश्चिम बंगाल
सेलेक्शन कैसे होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन ट्रेड टेस्ट पर आधारित होगा। यही इसके लिए सबसे प्रमुख आधार है।
सबसे पहले वैकेंसी में जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उनमें से योग्य कैंडिडेट्स की जांच की जाएगी। ट्रेड टेस्ट के लिए भी अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की टेक्नीकल और स्किल की जांच की जाएगी।
सभी तरह की योग्यता जांचने और परखने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी जिसके आधार पर अभ्यर्थियों की जॉइनिंग होगी।
ऑफलाइन करना होगा आवेदन
डाक विभाग भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन आवेदन का प्रोसेस फॉलो करना होगा।
फॉर्म में ही आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
इसमें अपना नाम, कैटेगरी, पिता का नाम, एड्रेस, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, टेक्निकल एजुकेशन, टेक्निकल एक्सपीरियंस, ड्राइविंग लाइसेंस इन सभी की जानकारी देने के बाद अपना फोटो ऊपर दी गई जगह पर चिपकाएं।
इसके साथ आयु का सर्टिफिकेट, कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, वैलिड आईडी प्रूफ, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आईटीआई , लाइसेंस, संबंधित ट्रेड, लाइसेंस, संबंधित ट्रेड में एक साल का एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी/एसटी/ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट, हाल के पोसपोर्ट साइज फोटो की दो फोटोकॉपी जिसमें से एक को फॉर्म में चिपकाएं और दूसरे को आवेदन पत्र के साथ अटैच करें।
इसके बाद आवेदन पत्र वाले लिफाफे को स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दें।
पता है -दी सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, 139, बेलेघाटा रोड, कोलकाता 700015।
स्पीड पोस्ट के अलावा और किसी भी माध्यम से पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इसीलिए आवेदन के लिए केवल इसी माध्यम का इस्तेमाल करें।














