• Latest
  • Trending
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का लोकार्पण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in नॉर्थ
0
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की दोस्ती को याद करते हुए कहा कि यह रिश्ता पद से नहीं, बल्कि विश्वास से बना था। पद बदलते रहे, लेकिन दोनों नेताओं की मित्रता कायम रही। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के दिन उनके मित्र शिंजो आबे की स्मृति में वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का लोकार्पण किया। जापान की पूर्व प्रथम महिला और शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे के साथ उन्होंने स्मृति गलियारे का अनावरण किया।

योगी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी, 140 करोड़ भारतीयों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से शिंजो आबे को श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि जापान ने काशी को रुद्राक्ष दिया और अब काशी उसी रुद्राक्ष में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति को हमेशा के लिए संजो रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

2007 में हुई थी मोदी और आबे की पहली मुलाकात
योगी ने बताया कि वर्ष 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी जापान गए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात शिंजो आबे से हुई। उसी वर्ष आबे ने भारतीय संसद में भारत और जापान के मजबूत संबंधों की जरूरत पर जोर दिया था। इसके बाद 2014 में काशी-क्योटो पार्टनर सिटी समझौता हुआ और 2015 में शिंजो आबे प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाराणसी आए। दोनों नेताओं ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। 2017 में अहमदाबाद में दोनों नेताओं ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। 2018 में आबे ने प्रधानमंत्री मोदी को यामानाशी स्थित अपने निजी आवास पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दो नेताओं की मित्रता दो देशों के बीच विश्वास का आधार बन जाती है तो इतिहास बदलने लगता है।

‘यह प्रोटोकॉल नहीं, रिश्ता था’
योगी ने सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री मोदी के शिंजो आबे को अंतिम विदाई देने जापान पहुंचने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत ने आबे के निधन पर राष्ट्रीय शोक मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा, यह प्रोटोकॉल नहीं था, एक रिश्ता था। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की दुनिया में बिना लाभ-हानि का हिसाब लगाए साथ खड़ा रहने वाला मित्र मिलना कठिन है। दुनिया अक्सर अपने हित देखकर रिश्ते बनाती है, लेकिन भारत और जापान के संबंध विश्वास पर आधारित हैं।

नोएडा में 500 एकड़ में बनेगी जापानी सिटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में करीब 1,400 जापानी कंपनियां काम कर रही हैं और दोनों देशों की साझेदारी अब सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जापान के पास तकनीक और अनुभव है, जबकि भारत के पास प्रतिभा और युवा ऊर्जा है। इसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में भी जापानी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation