ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय भंडारण निगम में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 327 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार cwceportal.com/careers पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लाई करने का लिंक https://ibpsreg.ibps.in/cwcaug26 भी खोल दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में जनरल, टेक्निकल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और कृषि से जुड़े बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। ऑनलाइन परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
पदों का ब्योरा
असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य)
कुल पद: 70 (अनारक्षित: 28, ओबीसी: 23 अनुसूचित जाति: 09, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जनजाति: 03)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (तकनीकी)
कुल पद: 60 (अनारक्षित: 25, ओबीसी: 16, अनुसूचित जाति: 09, ईडब्ल्यूएस: 06, अनुसूचित जनजाति: 04)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (वित्त)
कुल पद: 10 (अनारक्षित: 05, ओबीसी: 03, ईडब्ल्यूएस: 01, अनुसूचित जनजाति: 01)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग सिविल)
कुल पद: 22 (अनारक्षित: 10, ओबीसी: 06, ईडब्ल्यूएस: 02, अनुसूचित जाति: 03, अनुसूचित जनजाति: 01)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग इलेक्टि्रकल)
कुल पद: 05 (अनारक्षित: 03, ओबीसी: 01, अनुसूचित जाति: 01)।
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग मैकेनिकल)
कुल पद: 04 (अनारक्षित: 03, ओबीसी: 01)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य)
कुल पद: 67 (अनारक्षित: 34, ओबीसी: 21, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जनजाति: 05)
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
कनिष्ठ कार्यकारी (तकनीकी)
कुल पद: 78 (अनारक्षित: 32, ओबीसी: 26, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जाति: 07, अनुसूचित जनजाति: 06)
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य): किसी भी विषय में 2-वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
असिस्टेंट मैनेजर (तकनीकी): कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य विज्ञान, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन, या जैव प्रौद्योगिकी में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।
असिस्टेंट मैनेजर (वित्त): वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) के साथ वित्त एवं लेखा में 3 वर्ष का अनुभव अथवा किसी भी विषय में स्नातक के साथ सी.ए. इंटरमीडिएट या सी.एम.ए. इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण।।
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री। ।
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग इलेक्टि्रकल) : इलेक्टि्रकल अथवा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।
असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।
कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।
कनिष्ठ कार्यकारी (तकनीकी): कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री, खाद्य विज्ञान, या रसायन विज्ञान में बी.एससी. डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।
चयन प्रक्रिया: असिस्टेंट मैनेजर के लिए – कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू।
कनिष्ठ कार्यकारी- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन।
आवेदन शुल्क – अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी: 1350 रुपये, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग- 500 रुपये।














