ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पशुधन प्रसार अधिकारी की 1200 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। हाल ही में इस नई भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन आयोग ने अपनी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी। कुल मिलाकर सभी कैटेगिरी में 1251 पदों को भरा जाएगा। यूपीएसएसएससी की बाकी भर्तियों की तरह इसमें भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) के जरिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद सीधे मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा।
योग्यता
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से साइंस स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
12वीं के बाद किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो साल का पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए।
अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी की नॉलेज होनी चाहिए।
अधिमानी अर्हता में प्रादेशिक सेना में दो साल की सेवा एनसीसी सर्टिफिकेट अगर है तो ये भी लगा सकते हैं।
अभ्यर्थी ने 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 40 वर्ष का न हुआ हो।
अधिकतम उम्र में एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हुआ हो, इसका नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर
09 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे
अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 सितंबर रहेगी।
एप्लिकेशन फीस और फॉर्म सुधार करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर
एप्लिकेशन फीस सभी वर्गों के लिए ₹25 ।













