• Latest
  • Trending
सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

August 10, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

इंटरनेशनल लेवल का प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन है सीएफए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।जब भी कॉमर्स या फाइनेंस में पढ़ाई करने वाले छात्रों से उनके ड्रीम करियर के बारे में पूछा जाता है, तो सबसे पहला जवाब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) ही होता है। सालों से हमारे यहां इन्हीं दोनों कोर्सेस का भारी दबदबा रहा है। युवाओं को लगता है कि बस यही दो रास्ते हैं जो सफलता तक जाते हैं लेकिन, जरा सोचिए, अगर आपको एक ऐसा कोर्स मिल जाए जिसकी डिमांड न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हो? और जो आपको ऐसी शानदार नौकरी दिलाए कि आप सच में मालामाल हो जाएं? जी हां, हम बात कर रहे हैं सीएफए यानी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट कोर्स की। आज के दौर में यह कोर्स युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।

क्या है यह कोर्स?

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

सीएफए एक इंटरनेशनल लेवल का प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन है। इसे अमेरिका का ‘सीएफए इंस्टीट्यूट’ आयोजित करवाता है। अगर आप इसे फाइनेंस की दुनिया का गोल्ड मेडल कहें, तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। सीए या सीएस जहां मुख्य रूप से अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्स और कंपनी लॉ पर फोकस करते हैं, वहीं सीएफए का पूरा जोर इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, शेयर बाजार, वेल्थ मैनेजमेंट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट पर होता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आपको पैसों से पैसा बनाना अच्छा लगता है और बड़ी-बड़ी कंपनियों को निवेश की सही सलाह देने में दिलचस्पी है, तो यह कोर्स खासतौर पर आपके लिए ही बना है।

कौन कर सकता है यह कोर्स?

इस कोर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे करने के लिए आपको कोई अलग से बहुत बड़ी या खास डिग्री नहीं चाहिए। अगर आपने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है, तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप अपनी ग्रेजुएशन के आखिरी साल (फाइनल ईयर) में पढ़ाई कर रहे हैं, तब भी आप इसका एग्जाम दे सकते हैं।

जरूरी बात कि इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास एक वैलिड इंटरनेशनल पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है। बिना पासपोर्ट के आप इसमें एंट्री नहीं ले सकते।

कैसे पार करें ये नैया?

सीएफए कोई ऐसा आम कोर्स नहीं है जिसे आप रातों-रात गाइड पढ़कर पास कर लेंगे। इसे काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है और इसे तीन लेवल्स में बांटा गया है-

1. लेवल 1 : इसमें फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और इन्वेस्टमेंट के बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर बात होती है। यह शुरुआत है, इसलिए थोड़ी आसान लगती है।

2. लेवल 2 : यह थोड़ा एडवांस और मुश्किल लेवल है। यहां एसेट वैल्यूएशन और फाइनेंशियल एनालिसिस पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

3 . लेवल 3 : यह सबसे बड़ा और आखिरी पड़ाव है। इसमें आपको पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वेल्थ प्लानिंग की एकदम गहरी बारीकियां सिखाई जाती हैं।

जब आप ये तीनों लेवल पास कर लेते हैं, उसके बाद आपको फाइनेंस के फील्ड में लगभग 3-4 साल का वर्क एक्सपीरियंस (काम का तजुर्बा) दिखाना होता है। इसके बाद जाकर आपको सीएफए का फाइनल टैग मिल जाता है।

वो सैलरी जो कर देगी मालामाल
अब सीधे आते हैं सबसे काम की बात पर कि आखिर यह कोर्स आपको मालामाल कैसे करेगा? आज के समय में हर बड़ी कंपनी, मल्टीनेशनल बैंक और बड़े-बड़े रईस लोगों को ऐसे एक्सपर्ट्स की सख्त जरूरत है जो उनके पैसों को सही जगह पर इन्वेस्ट कर सकें। एक सीएफए की नौकरी ठीक यही होती है। कोर्स पूरा करने के बाद आप इन्वेस्टमेंट बैंकर, पोर्टफोलियो मैनेजर, रिस्क एनालिस्ट, या फाइनेंस डायरेक्टर जैसी टॉप लेवल की पोजीशंस पर काम कर सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation