ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्टि्रकल्स (भेल) ने कहा है कि उसने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स के लिए अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइज़र सिस्टम के स्वदेशीकरण और लोकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए थिसेनक्रुप नुसेरा इंडिया के साथ सहयोग किया है।
एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि यह रणनीतिक साझेदारी भारत में ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स के लिए अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर सिस्टम के चरणबद्ध स्वदेशीकरण और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को संभव बनाएगी।
इसमें आगे कहा गया है कि यह सहयोग भारत में ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स के लिए भेल की प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि इससे ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ में भेल का योगदान भी बढ़ेगा और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को समर्थन मिलेगा।













