• Latest
  • Trending
जामिया मिलिया इस्लामिया

बिना कॉलेज जाए करें पढ़ाई, जामिया ने 49 ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्सेज में खोले एडमिशन

August 10, 2026
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिना कॉलेज जाए करें पढ़ाई, जामिया ने 49 ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्सेज में खोले एडमिशन

22 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
जामिया मिलिया इस्लामिया

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली की मशहूर केंद्रीय यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने एक बार फिर लाखों छात्रों के लिए घर बैठे पढ़ाई का दरवाजा खोल दिया है। जो लोग नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों या किसी और वजह से नियमित कॉलेज नहीं जा पाते उनके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने सत्र 2026-27 के लिए कुल 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

जामिया का यह सेंटर पिछले कई सालों से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) मोड में छात्रों को पढ़ाई का मौका दे रहा है और हर साल इसमें कोर्सेज की संख्या और दायरा बढ़ता ही जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

आवेदन की आखिरी तारीख कब है?
जो छात्र इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें ज्यादा देर सोचने की गुंजाइश नहीं है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त तय की गई है। यानी छात्रों के पास फॉर्म भरने, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने और फीस जमा करने के लिए सीमित समय ही बचा है।

इस बार दो नए कोर्सेज जुड़े लिस्ट में

हर साल की तरह इस बार भी सीडीओई ने अपनी कोर्स लिस्ट में कुछ नयापन जोड़ा है। इस सत्र से दो नए प्रोग्राम शुरू किए गए हैं, बैचलर ऑफ साइंस (बायोसाइंसेज) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)। खास बात यह है कि दोनों ही कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन मोड में पढ़ाए जाएंगे। इन नए कोर्सेज़ में दाखिला चाहने वाले छात्रों का चयन उनकी पिछली योग्यता परीक्षा के अंकों और एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वहीं, एमबीए (ओडीएल) और बीएड जैसे कोर्सेज के लिए यूनिवर्सिटी एक प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगी, जो 22 अगस्त को होनी है। परीक्षा का सही वेन्यू और समय एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों को बताया जाएगा।

किन-किन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर छात्र हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, इस्लामिक स्टडीज, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और एजुकेशन में एमए, साथ ही एमकॉम और एमबीए (ओडीएल) जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। अंडर ग्रेजुएट स्तर पर बीए (जनरल), बीकॉम और बीबीए जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा डिग्री कोर्सेज के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ने कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज के दरवाजे भी खोले हैं। इनमें गाइडेंस एंड काउंसलिंग में पीजी डिप्लोमा, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन में डिप्लोमा, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन और मास मीडिया में एडवांस्ड डिप्लोमा, और कंप्यूटर हार्डवेयर-नेटवर्क टेक्नोलॉजी व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।

कैसे होगा चयन?

ज्यादातर डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए दिया जाएगा लेकिन एमबीए (ओडीएल) और बीएड जैसे कोर्सेज के लिए स्थिति थोड़ी अलग है, इनके लिए यूनिवर्सिटी जामिया कैंपस में परीक्षा आयोजित करेगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर दाखिले की पुष्टि भेजी जाएगी। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दस्तावेज़ों की जांच और फीस जमा करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से 10 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया का यह डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो काम करते हुए आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation