ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मेडिकल की पढ़ाई की है और आर्मी में भी जाना चाहते हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस आ गया है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (एएफएमएस) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर की वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही इसका विस्तृत विज्ञापन भी देखने के लिए उपलब्ध होगा। संक्षिप्त अधिसूचना में बताया गया है कि इस भर्ती के जरिए 120 पद भरे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मेडिकल ऑफिसर के लिए इंटरव्यू दिसंबर 2026 में दिल्ली में होंगे।
आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स यानी देश की तीनों सेनाओं को मेडिकल की सुविधा देती है। यह हमारे देश का रक्षा चिकित्सा सेवा संगठन है, जो सीधे तौर पर रक्षा मंत्रालय के अतंर्गत काम करता है। एएफएमएस सैनिकों, उनके परिवार और पूर्व सैनिकों को भी मेडिकल इलाज की सुविधा देता है। इसके अलावा यह इमरजेंसी में आम जनता की मदद भी करते हैं। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को सेना में अपना करियर बनाना है, उनके लिए इस भर्ती में बढ़िया मौका हो सकता है।
एएसएमएस मेडिकल ऑफिसर के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की हो। एमबीबीएस की डिग्री है, तो कैंडिडेट ने 31 दिसंबर 2026 को 30 साल की उम्र पूरी न की हो।
केवल जो अभ्यर्थी 2 जनवरी 1997 के बाद जन्मे हैं, वही योग्य होंगे। वहीं अगर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है, तो 1 जनवरी 1992 के बाद जन्मे अभ्यर्थी ही योग्य होंगे।
जरूरी डिटेल्स
भर्ती संस्था आर्म्ड फोर्स मेडिकल ऑफिसर
पद का नाम मेडिकल ऑफिसर
ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in
कमीशन टाइप शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी)
वैकेंसी कितनी हैं? 120 (पुरुष- 90, महिला- 30)
आवेदन कब शुरू होंगे 9 नवंबर 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026
एप्लिकेशन मोड ऑनलाइन
योग्यता एमबीबीएस
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
मेडिकल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फॉर्म कैसे भरें?
इस भर्ती में आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए यहां प्रोसेस भी बताया गया है।
सबसे पहले एफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर आपको Medical Officer Recruitment 2026 Application Link मिलेगा।
यहां पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करें। इसके लिए आपको अपनी बेसिक डिटेल्स फिल करनी होंगी। सभी जानकारी ध्यान से भरें और इसके बाद जो रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मिलेगा। इसकी मदद से लॉगइन करें। अब पूरा फॉर्म आपको ध्यान से भरना होगा। सभी कॉलमों में आपको अपनी डिटेल्स ध्यान से भरनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस भरें।
₹200 फॉर्म फीस की पेमेंट करनी होगी। इसके बाद अपना फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले प्रीव्यू करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। इस भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स फॉर्म के विस्तृत विज्ञापन में ही बताए जाएंगे।














