ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया। केंद्रीय कैबिनेट ने अगले 5 सालों के लिए, ‘खेलो इंडिया’ योजना और राष्ट्रीय खेल संघों के बजट को बढ़ाकर कुल 36,441 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें से 29,054 करोड़ रुपए सिर्फ ‘खेलो इंडिया’ के लिए होंगे। यह पिछली योजना से करीब 8 गुना ज्यादा है।
इस भारी-भरकम फंड का लक्ष्य भारत को 2036 ओलिंपिक और 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए एक ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स हब’ बनाना है। जमीनी स्तर, पर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स’ नाम की एक नई कैटेगरी भी बनाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों का दायरा 10 गुना तक बढ़ेगा।













