ब्लिट्ज ब्यूरो
ग्लासगो। ग्लासगो में 11 दिनों तक चले रोमांच, रिकॉर्ड और यादगार कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों का सफर अब खत्म हो गया। रंगारंग समापन समारोह के साथ 2026 राष्ट्रमंडल खेलों को भावुक विदाई दी गई और अब पूरी दुनिया की नजरें 2030 पर टिक गई है, जब मेजबानी भारत के अहमदाबाद के हाथों में होगी। भारत 2010 के दिल्ली खेलों के बाद दूसरी बार इस महाकुंभ की मेजबानी करेगा। समापन समारोह में स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज और बैटन भारत को सौंपा। इस खास पल के गवाह बने ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी।
कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन, मानुषी छिल्लर ने परफॉर्म किया। ओवो हाइड्रो एरिना में ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम की परफॉर्मेंस से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई।













