• Latest
  • Trending
छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

July 27, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

आसमान में भारत का दम: जहाज तो हैं, पर उड़ाने वाले कहां?

July 27, 2026
भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

July 27, 2026
भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

July 27, 2026
रूस ने 'सुदर्शन चक्र' के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

रूस ने ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

July 27, 2026
दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

July 27, 2026
रेल

भारत-नेपाल के बीच सीधे रेल कार्गो सेवा का शुभारंभ

July 27, 2026
मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

घरेलू हवाई यातायात में जून में 12 फीसदी की गिरावट

July 27, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

बैंकों में 1.42 लाख करोड़ की धोखाधड़ी, वसूली सिर्फ 6,389 करोड़

July 27, 2026
gdp

देश की अर्थव्यवस्था को मिली राहत; कर्ज-जीडीपी अनुपात घटा

July 27, 2026
semiconductor

चीन को मात देने की तैयारी: भारत बनेगा चिप पैकेजिंग का नया ग्लोबल हब

July 27, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के 570 जिले बनेंगे निर्यात हब

July 27, 2026
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, जानें पूरी खबर

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026 में 2047 तक के लक्ष्य निर्धारित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in राष्ट्रीय
0
छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कैंसर, टीबी, मधुमेह, दिल की बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य अनुसंधान पर बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026 (ड्राफ्ट) में 2047 तक स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च को मौजूदा स्तर से करीब 6.25 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी देश स्वास्थ्य अनुसंधान पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.024 फीसदी खर्च करता है, जिसे 2037 तक बढ़ाकर 0.072 फीसदी और 2047 तक 0.15 फीसदी करने की योजना है।

नई नीति में सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ शोध पत्र प्रकाशित करना उद्देश्य नहीं, बल्कि ऐसी रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे नई दवाएं, वैक्सीन, जांच तकनीक और इलाज आम लोगों तक तेजी से पहुंच सके। ड्राफ्ट नीति के अनुसार, आने वाले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य अनुसंधान का पूरा फोकस उन बीमारियों पर रहेगा, जिनका देश में सबसे ज्यादा बोझ है। इनमें कैंसर, टीबी, मधुमेह, हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, संक्रामक रोग और बुजुर्गों की बीमारियां शामिल हैं। सरकार समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंडा तैयार करेगी, ताकि जरूरत के मुताबिक प्राथमिकताएं तय की जा सकें।

YOU MAY ALSO LIKE

दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

तमिल साहित्यकार आर. वैरमुत्तु को 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

मेडिकल कॉलेज बनेंगे रिसर्च हब

नीति के तहत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, अभी तक वायरस की जांच और रिसर्च करने वाली वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब को अपग्रेड कर इन्फेक्शियस डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (आईआरडीएल) बनाया जाएगा। इससे बैक्टीरिया, फंगस और परजीवी जनित बीमारियों पर भी व्यापक रिसर्च हो सकेगी। ड्राफ्ट नीति में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के संस्थानों को देश के स्वास्थ्य अनुसंधान की रीढ़ बनाने की बात कही गई है। इसके लिए अत्याधुनिक लैब, नई तकनीक और राज्यों के साथ बेहतर समन्वय विकसित किया जाएगा, ताकि देशभर में एक मजबूत रिसर्च नेटवर्क तैयार हो सके।

देश में बनेंगी नई दवाएं और वैक्सीन

सरकार ने नीति में स्टार्टअप, उद्योग, मेडिकल कॉलेज और रिसर्च संस्थानों के सहयोग से स्वदेशी दवाओं, वैक्सीन, मेडिकल डिवाइस, डायग्नोस्टिक किट के विकास पर जोर दिया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation