• Latest
  • Trending
modi

2047: भारत होगा सुपर पॉवर

July 14, 2023
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2047: भारत होगा सुपर पॉवर

पीएम मोदी का मंत्र : विकास की गाथा लिखने का ‘यही सही समय’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 14, 2023
in the blitz
0
modi
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए कि ‘यही समय है, सही समय है; देश व अपने मंत्रियों को यह मंत्र दिया कि हम 2024 की तरफ नहीं बल्कि 2047 की ओर देखते हुए हर काम करें। हमें 2047 तक भारत को सुपर पावर बनाने के लिए काम करना है।

अगले 25 सालों में यानी कि 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा। पढ़े-लिखे लोगों की एक नई फौज तैयार हो जाएगी। भारत हर क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से लैस होगा। पीएम मोदी ने अपनी अध्यक्षता में विगत दिनों हुई मंत्रिपरिषद की एक बैठक ये संकल्प व्यक्त किए । इसमें पीएम ने अपने मंत्रियों से कहा कि यह चुनावी वर्ष है।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

आप सब जमकर मेहनत करें। सरकार के 9 साल के कामकाज को इन 9 महीनों में जनता को बताएं। आप सभी को अपने-अपने मंत्रालय के कामों का जमकर प्रचार-प्रसार करना है। अपने मंत्रालयों की 12 बड़ी उपलब्धियों और योजनाओं का कैलेंडर बना कर उनसे जनता को परिचित कराएं। ऐसा ही कुछ उन्होंने 75वें स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त 2022 को लालकिले के प्राचीर से देश की जनता और युवा शक्ति का आह्वान करते हुए भी कहा था ‘ हमें तन-मन-धन से इस अमृत काल में ‘नया और आत्मनिर्भर भारत’ बनाना है। इसके लिए हम सभी को पांच प्रण भी करने चाहिए।’

प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि ‘नया और आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में प्रौद्योगिकी की विशेष भूमिका होगी। इससे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने में खासी मदद मिलेगी। उनका यह भी कहना है कि भारत बड़े स्तर पर एक आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिजिटल क्रांति का लाभ सभी तक पहुंचे और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से जीवन सुगम बने तथा छोटे-बड़े, सभी व्यवसायों के लिए उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। यह औद्योगिक विकास का ही फल है कि पिछले 9 वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या 300 गुना बढ़ी है। 2014 से पहले भारत में सिर्फ 350 स्टार्टअप थे।

– हर देशवासी 2047 को लक्ष्य बनाकर करे काम
– 25 साल में भारत होगा हर नई टेक्नोलॉजी से लैस

इनकी संख्या अब बढ़कर 90,000 से अधिक हो गई है। यह सब तब हुआ है जब टेक सेक्टर में फंडिंग की कमी और नई नियुक्तियों में सुस्ती रही है। ऐसा किसी दूसरे देश में देखने को नहीं मिला है। कुछ वर्षों में ही अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। प्रबंधन सलाहकार जि़न्नोव के सहयोग से तैयार नैसकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार आगे बढ़ रही मालगाड़ी की तरह रहा है। इसके ट्रैक अधिग्रहण तथा खुले निवेश कार्यक्रम से बने हैं जिसे कॉर्पोरेट के सहयोग और सरकार के समर्थन से बिछाया गया है। संस्थापक और निवेशक समान रूप से इसे गति प्रदान कर रहे हैं।
नई तकनीकों का फायदा उठा रहीं कंपनियां

नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष के अनुसार, मौजूदा मंदी के बावजूद, नवोन्मेषी कंपनियों के लिए प्रचुर अवसर हैं जो उभरती हुई तकनीकों का लाभ उठा रही हैं।

25 लाख करोड़ रुपए की यूनिकॉर्न्स
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में भी इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए कहा था कि देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई है। ज्ञात हो कि एक यूनिकॉर्न कम से कम साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का है। इन यूनिकॉर्न का कुल वैल्यूएशन 330 अरब डॉलर यानी 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। निश्चित रूप से यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

महिलाएं भी आ रहीं आगे
किसी भी देश का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक वहां की महिलाएं उसमें भागीदार न बनें। प्रधानमंत्री ने इसे स्पष्ट किया कि आज भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा खास बात यह है कि देश में 18 प्रतिशत स्टार्टअप में कम से कम एक महिला संस्थापक या सह-संस्थापक है और कम से कम 36 मौजूदा या संभावित यूनिकॉर्न में कम से कम एक महिला संस्थापक या सह-संस्थापक है।
भारत के विकास की गाथा में यह तथ्य विशेष उल्लेखनीय है कि महिलाएं भी उद्यम के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने तेलंगाना में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है, ताकि देश का कोई भी कोना तेज विकास की दौड़ में पीछे न छूटे।

वैश्विक चुनौतियों के बीच बेहतर तरीके से वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से आज भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह निष्कर्ष वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट का है। मई के लिए मासिक आर्थिक समीक्षा और 2023 की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट कहती है कि आपूर्ति-पक्ष अवसंरचना में निवेश ने पिछले कई दशकों की तुलना में अधिक लंबी अवधि के लिए भारत की सतत आर्थिक वृद्धि की संभावना को भी बढ़ा दिया है। विकास की गति को बढ़ाने के लिए इधर दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं भारत और अमेरिका समृद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा नियमाधारित वैश्विक आर्थिक व्यवस्था बनाने में तेजी से भागीदार बन रही हैं।

आज भारत-अमेरिका संबंध पहले से अधिक घनिष्ठ, व्यापक तथा गतिशील हैं, जो इक्क ीसवीं सदी में वैश्विक व्यवस्था की दिशा तय करेंगे। भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ 2030 तक दो खरब डालर निर्यात का लक्ष्य निर्धारित है जो विकास की नई गाथा लिखेगा। इस तरह काम करते हुए साल 2047 तक भारत को विकसित और सुपर पॉवर देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेजी से बढ़ाने का खाका भी तैयार है जिसे इकॉनमी के लिए प्रेरक शक्ति माना जाता है। पीएम मानते हैं कि देश का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूंजीगत व्यय में 33 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए इसे 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारत इस रास्ते पर चलकर वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा जिसके लिए सभी राज्यों, केंद्र व देशवासियों को मिलकर काम करना है।

जो डर गया वो मोदी नहीं हो सकता
रायपुर। रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली में विपक्षी एकता पर वार किया। उन्होंने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे। उन्होंने कहा कि जो डर गया वो मोदी नहीं हो सकता।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation