• Latest
  • Trending

पांच असफलताएं लेकिन न जिद छोड़ी, न हार मानी

January 3, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पांच असफलताएं लेकिन न जिद छोड़ी, न हार मानी

दिलचस्प है आईएएस प्रियंका गोयल के जुनून की कहानी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यूपीएससी की राह कांटों से भरी होती है। यहां सिर्फ दिमाग नहीं, बल्कि हौसले, धैर्य और टूटकर फिर खड़े होने की ताकत भी परखी जाती है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में उतरते हैं, लेकिन कुछ ही मंजिल तक पहुंच पाते हैं। इन्हीं चंद नामों में एक नाम है आईएएस प्रियंका गोयल, जिनकी कहानी यह साबित करती है कि बार-बार गिरना हार नहीं, बल्कि जीत की तैयारी होती है। छह प्रयासों के बाद प्रियंका ने वो कर दिखाया, जिसका सपना लाखों देखते हैं।
प्रियंका गोयल की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से हुई। बारहवीं कक्षा में उन्होंने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो शुरू से ही उनकी मेहनत और लगन का संकेत था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव महाविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई में निरंतरता और अनुशासन आगे चलकर उनके यूपीएससी सफर की सबसे बड़ी ताकत बना।
यूपीएससी की शुरुआत और लगातार संघर्ष
प्रियंका ने वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2017 में पहला प्रयास किया। यह प्रयास सफल नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय कमियों को समझा। अगले ही साल एक ऐसा झटका लगा, जिसने किसी को भी तोड़ सकता था, प्रियंका प्रीलिम्स सिर्फ 0.3 अंकों से चूक गईं। यह पल बेहद निराशाजनक था, लेकिन यहीं से उनकी असली परीक्षा शुरू हुई। कई असफल प्रयासों के बावजूद उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और तैयारी जारी रखी।
छठा प्रयास बना निर्णायक
लगातार संघर्ष और आत्ममंथन के बाद 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रियंका गोयल ने अपने छठे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 369 प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। यह सफलता एक दिन की मेहनत नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या का नतीजा थी।
पढ़ाई का अनुशासन और रणनीति
प्रियंका की तैयारी का सबसे खास पहलू उनका अनुशासन था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतिम प्रयास से पहले उन्होंने करीब दो महीने तक रोज 17-18 घंटे पढ़ाई की। सीमित समय में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना आसान नहीं होता, लेकिन प्रियंका ने यह कर दिखाया। उनका मानना था कि लंबे समय की तैयारी के साथ-साथ अंतिम दौर में फोकस और निरंतरता बेहद जरूरी होती है।
पारिवारिक सहारा बना ताकत
प्रियंका गोयल एक साधारण परिवार से संबंधित हैं। उनके पिता व्यवसायी हैं और मां गृहिणी। परिवार ने हर मुश्किल दौर में उनका साथ दिया। कई बार जब परिणाम निराशाजनक रहे, तब परिवार का भरोसा और समर्थन ही उनका सबसे बड़ा संबल बना।
सोशल मीडिया पर भी मशहूर
आज प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रियंका की कहानी यह याद दिलाती है कि यूपीएससी सिर्फ टॉप रैंक लाने वालों की नहीं, बल्कि हार से लड़कर खड़े होने वालों की भी परीक्षा है।
उनका सफर उन तमाम अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की किरण है, जो असफलताओं से थक चुके हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation