• Latest
  • Trending
ब्लिट्ज इंडिया ने रचा नया अध्याय : अमिताभ कांत

ब्लिट्ज इंडिया ने रचा नया अध्याय : अमिताभ कांत

February 24, 2023
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्लिट्ज इंडिया ने रचा नया अध्याय : अमिताभ कांत

सरकार की उपलब्धियों को स्थान देने की भी आदत डाले मीडिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2023
in वार्षिक समारोह
0
ब्लिट्ज इंडिया ने रचा नया अध्याय : अमिताभ कांत

न ई दिल्ली। जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि ब्लिट्ज इंडिया को आरंभ हुए अभी एक साल ही हुआ है और इसने रचनात्मक, सकारात्मक विकासपरक पत्रकारिता में नया अध्याय लिखा है, नया मील पत्थर कायम किया है। उन्होंने कहा, मैं यह बताना चाहता हूं कि पिछले सात आठ साल में भारत ने कई मोर्चों पर विकास के, जनकल्याण के कीर्तिमान स्थापित किए हैं लेकिन मीडिया में उन उपलब्धियों को अपेक्षित स्थान या महत्व नहीं मिला। इसलिए उन उपलब्धियों का मैं यहां उल्लेख कर रहा हूं। हां, विभिन्न मुद्दों पर मीडिया ने अनावश्यक सनसनी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं यहां बताना चाहता हूं कि पिछले सात आठ साल में देश में तीन करोड़ मकानों का निर्माण सरकार की ओर से करवाया गया। मोटे तौर पर देखा जाए तो भारत ने मकानों के मामले में नया आस्ट्रेलिया खड़ा कर दिया। आस्ट्रेलिया की आबादी तीन करोड़ है। भारत ने आम जनता के लिए इतने मकान बनवा दिए हैं कि आस्ट्रेलिया के हर नागरिक को व्यक्तिगत रूप से एक मकान दिया जा सकता है।

– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में तीन करोड़ मकान बने यानी आस्ट्रेलिया के हर एक व्यक्ति को एक-एक मकान
– 50 करोड़ लोगों को जन आरोग्य सुविधाएं दीं जो पूरे अमेरिका और यूरोप के हर व्यक्ति के मेडिकल इंश्योरेंस के बराबर
– आठ करोड़ पानी के कनेक्शन दिए जो पूरे जर्मनी में मिले कनेक्शनों जितने
– ब्राजील के कुल कनेक्शनों जितने आठ साल में दस करोड़ से अधिक टाॅयलेट कनेक्शन दिए
– कोरोना काल में 145 देशों को 2.2 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध करवाईं

भारत में आठ करोड़ से अधिक घरों को पीने के साफ पानी के कनेक्शन दिए गए जो कि पूरे जर्मनी में एक एक घर को मिले कनेक्शनों के बराबर हैं।
केंद्र सरकार ने पिछले आठ साल में दस करोड़ से अधिक टाॅयलेट कनेक्शन उपलब्ध करवाए जिनका तुलनात्मक अध्ययन करें तो यह ब्राजील के कुल टाॅयलेट कनेक्शनों के बराबर है। केंद्र सरकार के विकासक्रम पर आगे चर्चा करते हुए अमिताभ कांत ने कहा कि हाल के वर्षों में देश में 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का निर्माण करवाया गया जो अमेरिका और पूरे यूरोप में इस अवधि में बनी सड़कों से ज्यादा है।

YOU MAY ALSO LIKE

विकास की पत्रकारिता बहुत कठिन निर्णय: तुषार मेहता

विकास की खबरों को मीडिया प्राथमिकता दे : जस्टिस रंजना

डिजिटल भुगतान के मामले में भी भारत ने लंबी छलांग लगाई है। हाल की अवधि में देश में अमेरिका से 11 गुणा व चीन से चार गुणा अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। अमिताभ कांत ने कहा कि देश में हाल के वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में इतना विकास हुआ, जितना कोई अन्य देश नहीं कर पाया। दुनिया में जितने बैंक खाते खुलते हैं, उसका आधा भाग भारत के खाते में ही आता है।

अन्य मसलों पर प्रकाश डालते हुए जी20 के शेरपा ने कहा कि कोरोना काल में जब पूरे विश्व में वैक्सीन के लिए त्राहि त्राहि मची हुई थी, तब उस दौर में भारत ने मेडिसिन कैपिटल और वैक्सीन हब बन कर पूरी दुनिया को आशा की किरण दिखाई थी। तब भारत ने 145 देशों को 2.2 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध करवा कर महामारी से बचाव में मदद की थी। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं जो पूरे अमेरिका और पूरे यूरोप के हर व्यक्त को दी गई मेडिकल इंश्योरेंस के बराबर है। अमिताभ कांत ने कहा, क्या ये उपलब्धियां मीडिया की सुर्खियों में नहीं आनी चाहिए थीं? लेकिन वास्तविकता है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इतना कुछ होने के बावजूद मीडिया द्वारा इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता न दिखाना वाकई बहुत दुखद है। अमिताभ कांत ने कहा कि ब्लिट्ज इंडिया ने इस कमी को पूरा करने के लिए बेहद सार्थक, कारगर और संजीदा प्रयास किए हैं। इसके लिए इस समूह की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। मैं इस समूह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

– विकासपरक पत्रकारिता का ब्लिट्ज ने किया प्रारंभ
-भारत ने कई मोर्चों पर कीर्तिमान स्थापित किए
– डिजिटल भुगतान में भारत की लंबी छलांग
– भारत बना मेडिसिन कैपिटल और वैक्सीन हब
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation