• Latest
  • Trending

महिला सशक्तिकरण में अडाणी फाउंडेशन का नया अध्याय, 50 को दी नियुक्ति

January 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिला सशक्तिकरण में अडाणी फाउंडेशन का नया अध्याय, 50 को दी नियुक्ति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अडाणी फाउंडेशन ने नया अध्याय लिखा है। वाराणसी के सेवापुरी में स्थित अडाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) के माध्यम से फाउंडेशन न केवल महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। हाल ही में इस केंद्र ने ज्ञान प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (केपीओ) उद्यम इंडिविलेज में 50 प्रशिक्षित महिलाओं की नियुक्ति के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
सेवापुरी की संध्या वर्मा जैसी महिलाओं की सफलता इसकी प्रमाणिकता को और मजबूती देती है। किसान परिवार से आने वाली संध्या ने इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल इंडिविलेज में नौकरी हासिल की, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाया। अडाणी फाउंडेशन का यह प्रयास देशभर में 19 शहरों के 30 केंद्रों के माध्यम से 90,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। इन केंद्रों पर डेटा प्रोसेसिंग, बाजार विश्लेषण और ग्राहक सहायता जैसे उद्योग-विशिष्ट कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बनाने का अवसर मिलता है।
संध्या बताती हैं कि यह केंद्र हमारे जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नया जीवन देने जैसा है। समूह का यह प्रयास, समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के अपने उद्देश्य में लगातार सफल हो रहा है।
अडाणी फाउंडेशन और सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी के सहयोग से चल रहे अडाणी कौशल विकास केंद्र ने हाल ही में ज्ञान प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (केपीओ) उद्यम इंडिविलेज में 50 प्रशिक्षित महिलाओं की नियुक्ति की। अडाणी कौशल विकास केंद्र में महिलाओं को तकनीकी, संचार और उद्योग-विशिष्ट कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण उन्हें डेटा प्रोसेसिंग, बाजार विश्लेषण और ग्राहक सहायता जैसी भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था में भागीदारी के लिए उन्हें सक्षम बनाते हुए यह पहल सतत विकास और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संध्या कहती हैं, “यह केंद्र हमारी जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नया जीवन देने जैसा है। इस दीपावली, मैंने अपने माता-पिता को नए कपड़े उपहार में दिए और पारिवारिक आयोजनों में योगदान दिया। यह मेरे लिए गर्व का क्षण था।” अडाणी समूह का स्लोगन ‘अच्छाई के साथ विकास’ है, जो समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अडाणी कौशल विकास केंद्र, देशभर में 19 शहरों के 30 केंद्रों के माध्यम से संचालित हो रहा है। इन केंद्रों ने अब तक 55 से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे 90,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation