• Latest
  • Trending

ऑटो एक्सपो 2025 में इलेक्टि्रक वाहनों का धमाल

January 24, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑटो एक्सपो 2025 में इलेक्टि्रक वाहनों का धमाल

by Blitzindiamedia
January 24, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यहां चले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। कई कंपनियों ने नए मॉडल पेश किए। वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने अपनी कारें पहली बार भारत में पेश की। वहीं, बीवाईडी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी अनवील की। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी नई पावरफुल एसयूवी मैजेस्टर पेश की। वेव मोबिलिटी ने सोलर पावर्ड मिनी कार लॉन्च की। वहीं, जेबीएम ने इलेक्टि्रक बसें पेश कीं। हुंडई और टीवीएस मिलकर नए ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन पर काम कर रहे हैं और इसकी उन्होंने झलक भी दिखाई।
वियतनामी कंपनी पहली बार
आपको बता दें कि वियतनामी कंपनी विनफास्ट ने दो नई इलेक्टि्रक एसयूवी वीएफ 7 और वीएफ 9 अनवील कीं। कंपनी का कहना है कि ये गाड़ियां इस साल के अंत तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। ये विनफास्ट की भारत में पहली गाड़ियां होंगी। कंपनी भारत में बने इलेक्टि्रक वाहनों को पश्चिम एशिया और अफ्रीका में बेचना चाहती है।
बीवाईडी सीलॉयन 7 की बुकिंग शुरू
चीन की पॉपुलर ईवी कंपनी बीवाईडी ने अपनी इलेक्टि्रक एसयूवी सीलॉयन 7 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अनवील की और उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी। कंपनी ने सीलॉयन 6, बीवाईडी सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी और यांगवांग यू8 भी दिखाई।
जेबीएम की नई इलेक्टि्रक बसें
ऑटो एक्सपो 2025 में जेबीएम ने 4 नई इलेक्टि्रक बसें पेश कीं। इनमें लग्जरी कोच गैलेक्सी, इंटरसिटी बस एक्सप्रेस, लो फ्लोर इलेक्टि्रक शामिल हैं।
हुंडई और टीवीएस ला रहे नए प्रोडक्ट
हुंडई मोटर कंपनी ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ मिलकर भारत के लिए नए ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन बनाने की घोषणा की। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है। हुंडई ने एक कॉन्सेप्ट मॉडल भी दिखाया। यह मॉडल लोगों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी का बड़ा जरिया बनेगा।
एका और वेब के धांसू प्रोडक्ट
इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में एका मोबिलिटी ने एक इलेक्ट्रिक ट्रक और 6 सीटों वाला पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल दिखाया। वहीं, वेव मोबिलिटी ने सोलर पावर से चलने वाली मिनी कार ईवा लॉन्च की। इसकी शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये है। यह तीन सीटों वाली कार तीन अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध है।
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर
बेंगलुरु बेस्ड न्यूमेरोस मोटर्स ने अपना ई-स्कूटर डिप्लोस मैक्स 1.09 लाख रुपये में लॉन्च किया। गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए।
एसएमएल ईसुजु के इलेक्ट्रिक डी-मैक्स शोकेस किया
कॉमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी एसएमएल इसुजु ने कॉमर्शियल बसों के लिए हिरोइ.ईवी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके अप्रैल-जून में शुरू होने की उम्मीद है। इसुज़ु मोटर्स इंडिया ने अपने डी-मैक्स बीईवी का कॉन्सेप्ट मॉडल भी दिखाया। यह पिकअप ट्रक कॉमर्शियल और पैसेंजर दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation