• Latest
  • Trending

जेएनपीए से पुणे हाइवे केवल 10 मिनट में

January 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेएनपीए से पुणे हाइवे केवल 10 मिनट में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देश के पांच प्रमुख बंदरगाहों में से एक जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीए) पर आने वाले कंटेनरों के ट्रैफिक को कम करने की तैयारी है। इसके लिए जेएनपीए से पुराने पुणे हाइवे तक एक नया स्पेशल हाइवे बनाया जा रहा है। कुल 2,900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे इस हाइवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किया जाएगा।

क्यों बनाया जा रहा ये हाइवे
दअसल हर रोज पांच हजार से अधिक कंटेनर और ट्रक पुणे की ओर जेएनपीए आते हैं। उतनी ही संख्या में ट्रक उत्तर से ठाणे की ओर आते हैं। इन दोनों दिशाओं से आने वाले ट्रक ठाणे-बेलापुर रोड या पुणे एक्सप्रेसवे से पनवेल या बेलापुर, खारघर क्षेत्रों की सड़कों का उपयोग करते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 10,000 मालवाहक वाहन इस क्षेत्र से गुजरते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है और स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। यह समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। एनएचएआई ने इसकी योजना बना ली है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

क्या है योजना
जेएनपीए के पास पगोटे और पुराने मुंबई-पुणे हाइवे के चौराहे के बीच एक नया हाइवे बनाया जाएगा। पगोटे नेशनल हाइवे 348 पर स्थित है। जो बेलापुर से जेएनपीए तक, जेएनपीए रोड पर आता है। यह नया हाइवे वहां से सीधे गोल चक्क र तक 29.219 किलोमीटर लंबा होगा। यह हाइवे मुख्यतः एलिवेटेड होगा। इसमें एक सतही सड़क और दो सुरंगें होंगी। यह हाइवे 60 मीटर चौड़ा और छह लेन का होगा। इसका मतलब यह होगा कि दक्षिण (पुणे की ओर) से आने वाले वाहनों को पनवेल या बेलापुर तक आने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे जेएनपीए तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह, उत्तर दिशा से आने वाले वाहन भी ठाणे-बेलापुर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचकर पुराने पुणे हाइवे से चौराहे तक पहुंच सकेंगे और दस मिनट में सीधे जेएनपीए पहुंच सकेंगे।

इस हाइवे पर होंगे तीन इंटरचेंज
नेशन हाइवे 348 पर चिरनेर, गोवा नेशनल हाइवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को इस हाइवे के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ‘अटल सेतु’ के जरिए आने वाले वाहन भी चिरनेर के पास से इस हाइवे तक पहुंच सकेंगे।

चूंकि यह पूरी तरह से नया हाइवे है, इसलिए इसे एनएचएआई की ओर से ‘ए’ श्रेणी राजमार्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

हाइवे की विशेषताएं
– छह लेन वाली सुरंगें: दो (1900 मीटर और 1570 मीटर लंबी)
– बड़े पुल: छह (910 मीटर, 220 मीटर, 230 मीटर, 600 मीटर, 440 मीटर और 160 मीटर)
– निर्माण अवधि: 30 महीने
– भूमि अधिग्रहण: 175 हेक्टेयर
– छोटे पुल: पांच
– फ्लाईओवर: चार
– सड़क पुल: दो

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation