• Latest
  • Trending

स्पेसक्राफ्ट ने रचा इतिहास, सूरज के सबसे पास जाकर भी रहा सुरक्षित

January 10, 2025
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्पेसक्राफ्ट ने रचा इतिहास, सूरज के सबसे पास जाकर भी रहा सुरक्षित

सूर्य से करीब 61 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरा, 7 लाख किमी प्रतिघंटे की रफ्तार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

हैदराबाद। एक जमाने में इंसान चांद तक पहुंचने की कल्पना भी नहीं कर सकता था, लेकिन अब इंसानों ने सूर्य तक पहुंचने की प्रक्रिया में भी कामयाबी हासिल करनी शुरू कर दी है। 24 दिसंबर 2024 को भारतीय समयानुसार करीब शाम 5:30 बजे इंसानों द्वारा बनाए गए एक अंतरिक्ष यान यानी स्पेसक्राफ्ट ने सूर्य के एकदम बगल से गुजरकर इतिहास रच दिया। नासा के इस स्पेसक्राफ्ट का नाम पार्कर सोलर प्रोब है, जो अभी तक के इतिहास में सूर्य के सबसे करीब पहुंचने वाला स्पेसक्राफ्ट बन गया है।

नासा की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेसक्राफ्ट पार्कर सोलर प्रोब े सूर्य से करीब 3.8 मिलियन मील यानी करीब 61 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरा, जो कि अभी तक में सूर्य के सबसे पास जाने का रिकॉर्ड भी बन गया है। नासा को जब इस ऐतिहासिक पल का संकेत मिला तो उन्होंने अपने स्पेसक्राफ्ट की जांच की क्योंकि उससे कम्यूनिकेशन नहीं हो पा रहा है। 26 दिसंबर 2024 को नासा ने अपनी जांच में पाया कि पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के सबसे पास से गुजरने के बाद भी सुरक्षित था और सामान्य रूप से काम कर रहा था। आइए हम आपको विज्ञान की इतिहास में हुई इस ऐतिहासिक और रोचक घटना के बारे में बताते हैं। आप सोच रहे होंगे कि सूर्य से 61 लाख किलोमीटर दूर सबसे नजदीक कैसे हो गया। इसे समझने के लिए आप मान लीजिए कि धरती से सूर्य तक की कुल दूरी 1 मीटर है, तो पार्कर सोलर प्रोब सूर्य से सिर्फ 4 सेंटीमीटर की दूरी पर होकर गुजरा और सुरक्षित भी रहा। नासा के इस स्पेसक्राफ्ट पार्कर सोलर प्रोब ने साल 2018 में धरती से सौरमंडल की ओर उड़ान भरी थी। उसके बाद इस स्पेसक्राफ्ट ने शुक्र ग्रह के सात ग्रैविटेशनल फ्लायबाई (यानि शुक्र के पास से होकर गुजरने) का इस्तेमाल करके अपनी दिशा को धीरे-धीरे सूरज के पास किया और उसे लगातार पास करता गया।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

कैसी रही पार्कर सोलर प्रोब की जर्नी
यह स्पेसक्राफ्ट 6 नवंबर 2024 को शुक्र ग्रह का आखिरी फ्लायबाई करने के बाद अपनी सबसे सही ऑर्बिट तक पहुंच गया। यह ऑर्बिट अंडाकार है, जो हर तीन महीने में पार्कर सोलर प्रोब को सूर्य के एकदम पास ले जाती है। यह इतना पास होता है, जहां से सूर्य की सबसे बाहरी परत यानी कोरोना में होने वाली रहस्यमय घटनाओं और एक्टिविटीज का अध्ययन किया जा सकता है, लेकिन इतना पास भी नहीं कि सूरज की खतरनाक गर्मी और रेडिएशन्स से स्पेसक्राफ्ट को नुकसान हो।

सूर्य से 3.8 मिलियन मील यानी 61 लाख किलोमीटर की दूरी ज्यादा लग सकती है, लेकिन यह काफी नजदीक है।
इस तरह से पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के चक्कर लगा रहा है और लगातार सूर्य के करीब पहुंचता जा रहा है। इस मिशन में पार्कर सोलर प्रोब को सूर्य के कुल 24 चक्क र लगाने हैं और इसी क्रम में अपने 22वें चक्क र के दौरान पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के सबसे पास से होकर गुजरा। नासा की हेड ऑफ साइंस डॉक्टर निकोला फ़ॉक्स ने बताया कि नासा के कई मिशन सूर्य के करीब गए हैं, लेकिन वो इस लायक नहीं थे कि वो इस तरह के इलाके में जा पाएं। यहां कई तरह की प्रक्रियाएं हो रही हैं और इन्हें समझने का इकलौता तरीका यही है कि उनके बीच से गुजरें ताकि वहीं से हमें उनके बारे में जानकारियां मिल पाएं।

स्पेसक्राफ्ट की स्पीड कितनी
सूरज की खोज में निकला नासा का यह स्पेसक्राफ्ट 4,30,000 मील प्रति घंटे यानी 6,92,017.8646 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य के चक्क र लगा रहा है और चक्क र के साथ वो सूर्य के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इस रफ्तार को आप करीब 7 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी समझ सकते हैं. यह रफ्तार इतनी है कि आप सिर्फ 1.03 मिनट में दिल्ली से न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation