• Latest
  • Trending

भारत के खिलाफ कभी नहीं जाएगा बांग्लादेश

January 10, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के खिलाफ कभी नहीं जाएगा बांग्लादेश

- सेना प्रमुख जनरल जमान बोले- हम अपने पड़ोसी पर कई तरह से निर्भर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

ब्लिट्ज ब्यूरो

ढाका। बांग्लादेश के सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने अपने दो-टूक संदेश में कहा कि भारत के साथ हमारा रिश्ता बेहद खास है। हम कभी भारत के खिलाफ नहीं जा सकते। भारत को महत्वपूर्ण पड़ोसी बताते हुए उन्होंने कहा कि ढाका कई मायनों में नई दिल्ली पर निर्भर है। बांग्लादेश से कई लोग इलाज के लिए भारत जाते हैं और भारत से बहुत सारा सामान आयात किया जाता है।
भारत और बांग्लादेश के बीच लेन-देन का रिश्ता
बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो से साक्षात्कार में जनरल वाकर-उज-जमान ने कहा कि बांग्लादेश ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत के रणनीतिक हितों के खिलाफ हो। भारत और बांग्लादेश दोनों अपने हितों का समान महत्व के साथ ख्याल रखेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच लेन-देन का रिश्ता है। ये संबंध बिना किसी भेदभाव के होने चाहिए। बांग्लादेश को समानता के आधार पर अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे।
जमान का बयान बहुत महत्वपूर्ण
बांग्लादेश में संविधान बदलने और सेना प्रमुख को हटाने की खबरों के बीच वाकर-उज-जमान का ये बयान बहुत महत्वपूर्ण है। भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ अनसुलझे मुद्दों पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर जनरल जमान ने कहा, ‘भारत एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है। हम कई मायनों में भारत पर निर्भर हैं और भारत को भी हमसे सुविधाएं मिल रही हैं। उनके बहुत से लोग औपचारिक और अनौपचारिक रूप से बांग्लादेश में काम कर रहे हैं। इसलिए बांग्लादेश की स्थिरता में भारत का बहुत हित है। यह एक लेन-देन वाला रिश्ता है।’
उन्होंने कहा कि कोई भी देश दूसरे से लाभ हासिल करना चाहेगा। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमें इन मामलों पर गौर करना चाहिए। हमें समानता के आधार पर अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे।
शेख हसीना का प्रत्यर्पण भारत के साथ द्विपक्षीय मुद्दों में से एक
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ द्विपक्षीय मामलों में से एक है जिसे वह आगे बढ़ाएगा। उनकी मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 2025 में रोहिंग्या संकट को सुलझाना सबसे अहम होगा। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार की वरीयता में अमेरिका, भारत और चीन से सशक्त द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं। ध्यान रहे कि पांच अगस्त से अपदस्थ पीएम शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation