• Latest
  • Trending

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से

January 10, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत इस बार 20 खिलाड़ियों का दल उतारेगा। पिछले सीजन में 14 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु भारतीय दल की अगुआई करेंगे।

यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन यंग और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शि यूकी जैसे सुपरस्टार भी खेलते नजर आएंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि सुपर 750 प्रतियोगिता में इतने सारे भारतीय खिलाड़ियों का भाग लेना बताता है कि वर्ल्ड लेवल पर भारत के बैडमिंटन ने कितना विकास किया है। यह विश्व मंच पर भारतीय बैडमिंटन के विकास और उत्थान का एक संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि यह तो बस शुरुआत है। 2025 एक ऐसा साल होगा, जिसमें बड़े नामों के साथ-साथ और भी नाम शामिल होंगे। सात्विक साई राज पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

मेंस डबल्स में चिराग-सात्विक साईराज करेंगे अगुआई
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी मेंस डबल्स में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। दोनों की जोड़ी पिछले साल फाइनल में पहुंची थी, हालांकि टाइटल जीतने में सफल नहीं हो सके थे। पेरिस ओलिंपिक के बाद चोट के कारण सात्विक बहुत ज्यादा मैदान पर नहीं दिखे हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट से उनके पास फॉर्म हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। दो ओलंपिक मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु का शादी के बाद यह पहला इवेंट है। उन्होंने 22 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई से शादी की।

इंडिया ओपन सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर आयोजित एक प्रमुख प्रतियोगिता है जिसे 2023 में सुपर 750 के रूप में पदोन्नत किया गया था और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का हिस्सा बना। चैंपियन बनने वाले को 11000 अंक दिए जाते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की सूची
पुरुष सिंगल्स : लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत
विमेंस सिंगल्स : पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, आकर्षी कश्यप
मेंस डबल्स : चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, के साई प्रतीक/पृथ्वी के रॉय
विमेंस डबल्स : ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो, रुतुपर्णा पांडा/श्वेतापर्णा पांडा, मनसा रावत/गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट/शिखा गौतम, साक्षी गहलावत/अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर/रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे/प्रेरणा अलवेकर।
मिश्रित युगल : ध्रुव कपिला/तनिषा क्रैस्टो, के सतीश कुमार/आद्या वरियाथ, रोहन कपूर/जी रुथविका शिवानी, अशिथ सूर्या/अमृत प्रमुथेश।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation