• Latest
  • Trending

क्या यूपी में भी खत्म हो जाएगी पांचवीं और आठवीं में फेल न करने की नीति

January 3, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्या यूपी में भी खत्म हो जाएगी पांचवीं और आठवीं में फेल न करने की नीति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की नो डिटेंशन पॉलिसी पर चर्चा शुरू हो गई है। आठवीं कक्षा तक के लिए यह पॉलिसी लागू है। इस नीति के तहत आठवीं कक्षा तक के छात्रों को फेल न किए जाने की नीति लागू है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रदेश ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम को लागू किया है। आरटीई अधिनियम के तहत आठवीं कक्षा तक के छात्रों को कक्षा में अंकों के आधार पर न रोकने की नीति है। इसको लेकर प्रावधान बनाए गए हैं। इसे सरकार की नीतियों में शामिल किया गया। पांचवीं और आठवीं के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं होती हैं लेकिन उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन से नहीं रोका जाता है। अब, केंद्र की नई अधिसूचना के आधार पर योगी आदित्यनाथ सरकार उच्च स्तर पर मंथन के बाद फैसला ले सकती है।

केंद्र सरकार ने बदली है नीति
शिक्षा का अधिकार कानून से इतर केंद्र सरकार ने आठवीं कक्षा तक नो डिटेंशन नीति में बदलाव कर दिया है। साथ ही, शिक्षा मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि सीबीएसई स्कूल जिस राज्य में हैं, वहां की पॉलिसी इन स्कूलों पर लागू होगी। इसका अर्थ यह हुआ कि यूपी के सीबीएसई स्कूलों में यूपी सरकार की पॉलिसी को लागू किया जाएगा। अगर सरकार नो डिटेंशन पॉलिसी को बरकरार रखती है तो प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में यह नीति जारी रहेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

क्यों लिया गया निर्णय?
शिक्षा का अधिकार कानून के जरिए आठवीं कक्षा तक के छात्रों को परीक्षा से तो गुजरना होता है लेकिन उन्हें पास अंक से कम आने पर भी कक्षा में रोकने का प्रावधान नहीं है। इससे कमजोर छात्र भी अगली कक्षाओं में प्रमोट हो रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की नीति से पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना में कमी आ रही है। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव कर दिया है। असम, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्कि म, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और दादर एंड नगर हवेली जैसे राज्यों में नो डिटेंशन नीति को पहले ही खत्म कर दिया गया है। अब देश के सबसे बड़े राज्य पर हर किसी की नजर है।

पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में खराब प्रदर्शन या फेल करने वाले छात्रों को कक्षा में रोकने संबंधी निर्णय बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर पर लिए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही बैठकों की शुरुआत का दावा किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर पर नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म करने का निर्णय लिया जाता है तो प्रदेश की सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation