• Latest
  • Trending

गुड़ के कारोबार से करोड़ों कमा रहीं एमबीए ग्रेजुएट

January 3, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गुड़ के कारोबार से करोड़ों कमा रहीं एमबीए ग्रेजुएट

परिवार की मर्जी के खिलाफ छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नवनूर कौर ने नौकरी छोड़कर गुड़ के बिजनेस में सफलता हासिल की है। आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए करने के बाद उन्होंने एक बैंक में अच्छी नौकरी की लेकिन, अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ नौकरी छोड़ दी। नवनूर ने अपना स्टार्टअप शुरू किया। उनका ‘जैगरकेन’ नाम का स्टार्टअप अब 22 जिलों में फैल चुका है। वह सालाना 2 करोड़ की कमाई कर रही हैं। यह सब उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया है। आइए, यहां नवनूर कौर की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

लुधियाना में पली-बढ़ी नवनूर कौर के पिता प्रोफेसर और मां स्कूल प्रिंसिपल हैं। पढ़ाई में हमेशा से अच्छी रहीं नवनूर ने 2019 में आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए पूरा किया। इसके बाद उन्हें गुड़गांव में कोटक बैंक में नौकरी मिल गई। अच्छी सैलरी होने के बावजूद उनके मन में हमेशा से फूड बिजनेस शुरू करने का ख्याल बना रहा। परिवार में कई लोगों को डायबिटीज होने के कारण उन्हें गुड़ बेचने का आइडिया आया। वह रिफाइंड चीनी का एक हेल्दी विकल्प ढूंढ़ना चाहती थीं। उन्होंने देखा कि बाजार में केमिकल-फ्री गुड़ कोई बड़ी कंपनी नहीं बेच रही थी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

नवनूर कौर ने अपनी जमा पूंजी से ‘जैगरकेन’ की शुरुआत की। दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद रात में वह अपने स्टार्टअप पर काम करती थीं। उनका परिवार नहीं चाहता था कि नवनूर नौकरी छोड़ें लेकिन नवनूर ने उन्हें अपने आइडिया पर भरोसा दिलाया। शुरुआत में उन्होंने डोर-टू-डोर मार्केटिंग भी की। लोगों को उनके गुड़ के प्रोडक्ट्स पसंद आने लगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

गुड़ के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नवनूर कौर ने कई नए प्रोडक्ट्स बनाए। उनके पिता के एक स्टूडेंट कौशल पंजाब में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट चलाते थे। दोनों ने मिलकर काम शुरू किया। कौशल मैन्यूफैक्चरिंग देखते हैं, जबकि नवनीत ब्रांडिंग, ऑपरेशंस और टाई-अप्स संभालती हैं। नौकरी से बचाए हुए 5 लाख रुपये नवनूर ने बिजनेस में लगाए।

रास्ता आसान नहीं था
कई दुकानदारों ने कम मार्जिन और कम शेल्फ-लाइफ के कारण उनके प्रोडक्ट्स रखने से मना कर दिया लेकिन, नवनूर ने हार नहीं मानी। कौशल ने गुड़ की शेल्फ-लाइफ 1 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दी। अब उनके प्रोडक्ट्स विदेश में भी निर्यात होते हैं। जैगरकेन में 25 लोग काम करते हैं। इनमें 7-8 महिलाएं भी शामिल हैं। अब उनका स्टार्टअप सालाना 2 करोड़ रुपये की कमाई कर रहा है। नवनूर की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation