• Latest
  • Trending

साझा मुहिम से बस्तर को नया रूप देने की योजना

January 3, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

साझा मुहिम से बस्तर को नया रूप देने की योजना

नक्सलियों के गढ़ में घुसकर किए जा रहे ऑपरेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बस्तर को नया रूप देने और नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर साझा योजना पर काम कर रही हैं। सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बलों की साझा मुहिम के तहत जनवरी से दिसंबर मध्य तक करीब दस करोड़ रुपए के इनामी नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इसके बाद विकास की मुहिम अबूझमाड़ के जंगलों तक पहुंचाने की योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार अब एक नई योजना पर काम कर रही है जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर नक्सल फ्री इलाकों को इस तरह से विकसित करेंगे जहां दोबारा नक्सलवाद के पनपने की गुंजाइश न हो। इस संबंध में बैठकों के कई दौर हो चुके हैं। जल्द ही इसका अंतिम रूप सामने आ सकता है।
सुरक्षा बलों का लक्ष्य है कि केंद्र की तय समयसीमा में नक्सल का पूरी तरह से खात्मा किया जाए। गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक नक्सल के खात्मे की समय सीमा तय की है।

नक्सली कमांडरों के गांव में खोले गए कैम्प
सुरक्षा बलों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2001 से वर्ष 2014 तक कुल 124 सुरक्षा कैम्प खोले गए थे जबकि पिछले पांच साल के दौरान 289 कैम्प बस्तर रीजन में खोले गए हैं। इनमें से कई सुरक्षा कैम्प नक्सली कमांडरों के गांवों में भी हैं। नक्सली कमांडर हिडमा का गांव पूवर्ती भी इसमें शामिल है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

योजना के तहत नक्सलियों के गढ़ में घुसकर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नक्सलियों को पीछे धकेलकर वहां सुरक्षा कैम्प बनाये जा रहे हैं। इसके बाद आसपास के इलाकों में केंद्र और राज्य की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृहमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सरकार की कोई भी कल्याणकारी योजना ऐसी नहीं होनी चाहिए जिसकी पहुंच नक्सल प्रभावित इलाकों तक न हो। साझा अभियान बेहद सफल हो रहा अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी, बस्तरिया बटालियन, एसटीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का साझा अभियान बेहद सफल हो रहा है। सुरक्षा बल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बस्तर रीजन में इस साल मारे गए 287 नक्सलियों में से छह नक्सल स्पेशल जोनल कमेटी के कमांडर थे। इन पर करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसी तरह डिवीजन कमेटी में शामिल 16 नक्सली इसी साल ढेर किए गए। इन पर कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा एरिया कमेटी के कुल 32 नक्सली मारे गए जिन पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों में बताया कि 9 करोड़ 77 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों को दिसंबर मध्य तक मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में से 64 महिलाएं और 153 पुरुष थे।

करीब 8 करोड़ के इनामी नक्सली जंगलों में
हालांकि यह लक्ष्य पाने के लिए अभी कई नक्सली कमांडरों को ढेर करना होगा या उन्हें हथियार छोड़ने के लिए राजी करना होगा। करीब आठ करोड़ के इनामी नक्सली बस्तर के जंगलों में अभी भी मौजूद बताए जा रहे हैं। अधिकारी मानते हैं कि स्थिति काफी बदल गई है और अब सुरक्षा बलों का प्रभाव है।

जवानों की शहादत में भी कमी आई
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों की शहादत में अब करीब 73 फीसद की कमी आई है। इसे अगले साल तक ‘जीरो’ करने की कोशिश है। इसके अलावा हिंसा में भी करीब 70 फीसदी की कमी आई है। कुछ इलाकों में हिंसा को अगले साल तक जीरो करने का लक्ष्य है और मार्च 2026 तक पूरा इलाका नक्सल फ्री हो जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation