• Latest
  • Trending

जेवर एयरपोर्ट बनेगा सबसे बड़ा हब, हर व्यक्ति को मिलेगा फायदा

December 27, 2024
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट बनेगा सबसे बड़ा हब, हर व्यक्ति को मिलेगा फायदा

- 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर पर भी ली जाएगी जमीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0

संजय द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में जेवर देश का सबसे विकसित क्षेत्र बन जाएगा और यहां का एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

40 वर्षों से हो रही थी चर्चा
सीएम योगी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की चर्चा चल रही थी लेकिन यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई थी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विधायकों से विचार-विमर्श के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

जेवर की होगी चर्चा
सीएम योगी ने कहा कि आने वाले दस वर्षों में लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बजाय जेवर की चर्चा करेंगे क्योंकि यह क्षेत्र देश का सबसे विकसित इलाका बन जाएगा। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास का वाहक बताया जिसका लाभ समाज और देश को लंबे समय तक मिलता रहेगा। उन्होंने घोषणा की अप्रैल में एयरपोर्ट का पहला रनवे चालू हो जाएगा। कुल पांच रनवे की योजना है। यह केवल एक हवाई अड्डा नहीं होगाकि बल्कि एक व्यापारिक हब के रूप में विकसित होगा। यहां से किसानों के उत्पाद सहित विभिन्न वस्तुओं का निर्यात किया जाएगा।

गौतमबुद्ध नगर के किसानों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों की किस्मत चमकने वाली है। सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर किसानों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जमीनों के रेट बढ़ाने का एलान किया। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों ने सीएम योगी से मुलाकात की। लखनऊ स्थित सीएम योगी के आवास पर मुलाकात के दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल के सामने सीएम योगी ने ऐलान किया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जमीनों के रेट बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का यह तीसरा फेज चल रहा है। इसमें किसानों की जमीनें 4100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से ली जाएंगी। हालांकि सीएम योगी ने यह रेट पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक करने का इशारा भी दिया है। साथ ही कहा कि हम अप्रैल में प्रधानमंत्री से एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करवाएंगे।

पिछली सरकारों की कमियों का किसानों ने भुगता खामियाजा
सीएम योगी ने बातचीत के दौरान किसानों से कहा कि हमने पिछली सरकार की कमियों में काफी सुधार किया लेकिन इतनी खराब स्थिति है कि अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। जो मामले कोर्ट में लंबित हैं उनमें तो सरकार कुछ कर नहीं सकती क्योंकि कोर्ट स्वतंत्र है लेकिन जो मामले सरकार या अथॉरिटी के पास लंबित थे, उनका समाधान करवाया जा चुका है। योगी ने कहा “पिछली सरकार की खामियों का नतीजा किसानों को भी भुगतना पड़ा। जेवर एयरपोर्ट को लेकर सीएम योगी ने कहा कि मैंने यमुना अथॉरिटी के सीईओ और क्षेत्रीय विधायक को लखनऊ बुलाया है। मैंने उनसे ये भी कहा है कि किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से निपटाएं। कोई भी समस्या बाकी नहीं रहनी चाहिए।

तीसरे चरण में बढ़ाई गई मुआवजे की राशि
सीएम योगी ने किसानों को बताया “जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का अब तीसरा फेज चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट पर पांच रनवे तैयार होना है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। तीसरे फेज में जमीन अधिग्रहण के लिए हमने जमीन का रेट बढ़ाया है। जो 3100 रुपए प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 4100 रुपए किया गया है। इस तरह 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर हम 4100 रुपये तक पहुंच गए हैं।” सीएम योगी ने कहा “इसे अंतिम रेट न समझें। भविष्य में इसे बढ़ाते हुए 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक किया जा सकता है।” सीएम योगी ने बताया “मैंने यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ को कहा है कि आप जो जमीन का मूल रेट है उसे बढ़ाकर 4500 कर दीजिए। साथ ही यह संकेत भी दिया है कि यह रेट 5000 रुपए तक जा सकता है।”

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation