• Latest
  • Trending
Indian team announced for Women's T20 World Cup

महिला टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान

August 30, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिला टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in खेल
0
Indian team announced for Women's T20 World Cup

मुंबई। आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की अगुआई करेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। महिला टी20 विश्व कप इस साल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का यह नौवां संस्करण तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

भारत-पाक मुकाबला 6 अक्टूबर को
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

खेलों पर ₹36441 करोड़ खर्च करेगी सरकार

युवा व अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण
इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया है। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत, जेमिमा, दीप्ति और ऋचा पर होगी। पूजा और श्रेयंका पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। श्रेयंका को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस की जांच होगी। अभी टूर्नामेंट में काफी वक्त है, ऐसे में श्रेयंका के फिट होने की उम्मीद है। यह धाकड़ स्पिनर और ऑलराउंडर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखती है।

दीप्ति, राधा और आशा संभालेंगी स्पिन अटैक
स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी दीप्ति, राधा और आशा के कंधों पर होगी। यूएई में स्पिनर्स का बोलबाला रह सकता है। भारतीय महिला टीम ने पिछली टी20 सीरीज मई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। उस टीम से तीन खिलाड़ी इस टीम में नहीं हैं। इनमें उमा छेत्री, शबनम शकील और अमनजोत कौर शामिल हैं। उमा ट्रैवलिंग रिजर्व में हैं, जबकि शबनम और अमनजोत को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, भारत की ए टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ टूर्नामेंट खेला था। इसमें कप्तानी करने वाली मिन्नू मणि, साइका इशाक और मेघना सिंह जैसी खिलाड़ियों को भी मौका नहीं दिया गया है।

पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप
महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी
टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्तूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को दुबई में फाइनल होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

– शेफाली व स्मृति मंधाना की होगी ओपनिंग जोड़ी
– भारतीय टीम 4 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

ट्रैवलिंग रिजर्व
उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व

राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation