• Latest
  • Trending
'Gulmohar' hits hat-trick at National Film Awards

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘गुलमोहर’ ने लगाई हैट्रिक

August 23, 2024
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन डिनर मेन्यू

विशिष्ट भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया अतिथियों ने

September 21, 2026
BGSSSL भर्ती 2026

बीजीएसएसएल में निकली 2,049 पदों पर बंपर भर्ती

September 21, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2026

दिल्ली हाई कोर्ट में 150 पदों पर होगी भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका

September 21, 2026
एमपी पुलिस में भरे जाएंगे 504 पद

एमपी पुलिस में भरे जाएंगे 504 पद

September 21, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: 1100 वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पद

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

September 21, 2026
20-30 हजार सैलरी हाइक के लिए नौकरी बदलना

10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 48,000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां

September 21, 2026
ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर निकली भर्ती

ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर निकली भर्ती

September 21, 2026
SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

September 21, 2026
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2026

पीजीआईएमईआर में निकली 60 पदों पर भर्ती

September 21, 2026
20-30 हजार सैलरी हाइक के लिए नौकरी बदलना

रोजगार मेला, कई कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

September 21, 2026
BPSSC पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती 2026

बिहार पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ

September 21, 2026
UKPSC PCS परीक्षा 2026

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘गुलमोहर’ ने लगाई हैट्रिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in महिला-खेल
0
'Gulmohar' hits hat-trick at National Film Awards
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अभिनेता मनोज बाजपेयी व शर्मिला टैगोर अभिनीत ‘गुलमोहर’ ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। राष्ट्रीय राजधानी में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। ‘गुलमोहर’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म को स्पेशल मेंशन भी मिला। साथ ही इसे बेस्ट स्क्रीनप्ले के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

फिल्म ‘कांतारा’ ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। ‘कांतारा’ फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए। जबकि ‘तिरुचित्राम्बलम’ फिल्म के लिए नित्या मेनन और ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

सूरज बड़जात्या बने बेस्ट डायरेक्टर
फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को मिला है। इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता है। बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में ‘ब्रहमास्त्र’ के लिए अरिजीत सिंह ने अवॉर्ड जीता है।

1954 में हुई थी नेशनल फिल्म अवॉर्ड देने की शुरुआत
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

हैट्रिक पर खुशी जाहिर
‘गुलमोहर’ की शानदार हैट्रिक पर डिज्नी स्टार के स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने खुशी जाहिर की है।
दुग्गल ने कहा, आज के डिजिटल युग में यह ऐसी कहानियां बनाना महत्वपूर्ण है, जो गहराई से गूंजती हों और परिवारों को एक साथ लाती हों। गुलमोहर ने अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के साथ सीमाओं को पार करते हुए राहुल को उनके असाधारण निर्देशन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया है।

फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन-पार्ट 1’ ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन-पार्ट 1’ ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। एआर रहमान को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (पार्श्व संगीत) के रूप में चुना गया।

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म भी चुना गया है। रवि वर्मन को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार दिया गया। आनंद कृष्णमूर्ति को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार मिला। प्रीतम को ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट 1’ के लिए पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक चुना है। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने अपनी लघु फिल्म ‘फुर्सत’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड जीता। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने अपनी लघु फिल्म ‘फुर्सत’ के लिए गैर फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation