• Latest
  • Trending
Ram temple

भारत में तेजी से बढ़ रहा आध्यात्मिक पर्यटन

May 3, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में तेजी से बढ़ रहा आध्यात्मिक पर्यटन

अयोध्या के बारे में सर्च में 585 प्रतिशत की वृद्धि, उज्जैन, बद्रीनाथ की सर्च 359 से 343 फीसदी तक बढ़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in the blitz
0
Ram temple
ब्लिट्ज ब्यूरो

अपने देश के लोग कोरोना के बाद अधिक यात्रा करने लगे हैं। इनमें से ज्यादातर यात्राएं धार्मिक स्थलों में की जा रही हैं। इससे लगता है कि आज के नये नमो भारत में आध्यात्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। देश में लोग आध्यात्मिक महत्व के स्थानों पर ज्यादा जा रहे हैं।

“मेकमाई ट्रिप ,इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 की तुलना में अयोध्या के बारे में सर्च में 585 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह उज्जैन और बद्रीनाथ को लेकर की गई सर्च में 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर जैसे स्थानों के बारे में जानने और वहां की यात्रा करने के तरीकों की खोज, देश में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा की गई है। मेकमाई ट्रिप ,इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक उसके 10 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर्स से प्राप्त जानकारी और उनकी जिज्ञासाओं पर किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

इससे यह बात भी सामने आई कि 2019 के बाद से एक साल में 3 से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आध्यात्मिक स्थानों पर जाने संबंधी जानकारी लेने वाले लोगों की संख्या में 2021 की तुलना में 97 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
यहां पर एक ख़ास जानकारी और सामने आई है कि देश के ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी छोटे और मझोले शहरों के धार्मिक महत्व वाले स्थानों के प्रति ज्यादा है।

– अधिकतर की पहली प्राथमिकता अपने ही देश में घूमने की
– मेकमाई ट्रिप, इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स ने 10 करोड़ सक्रिय यूजर्स की राय पर आधारित रिपोर्ट की जारी

यही कारण है कि अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत की बहुत बड़ी वृद्धि हुई है। इसी तरह से उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे धार्मिक महत्व के स्थानों के बारे में जानने और वहां पर जाने के लिए की गई खोज में भी 359 फीसदी और 343 फीसदी की वृद्धि हुई । वीकेंड यानी सप्ताह के आख़िरी में घूमने वाले गंतव्यों में जिम कार्बेट नेशनल पार्क के बारे में 2022 की तुलना में 131 प्रतिशत अधिक जानकारी ली गई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा आध्यात्मिक पर्यटन

1 of 2
- +
Spiritual tourism is growing rapidly in India

1.

2.

दक्षिण भारत के हिल स्टेशंस में ऊटी और मुन्नार जैसी जगहों पर जाने के लिए भी लोगों में खास दिलचस्पी देखी गई है। दूसरी ओर इंटरनेशनल ट्रैवल यानी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में लोगों की पहली पसंद दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर हैं।

वहीं दूसरी ओर लंबी दूरी की यात्राओं के लिए लोगों ने लंदन,टोरंटो और न्यूयॉर्क जैसे दुनिया के बड़े शहरों को देखने और घूमने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।

लोगों में अपने परिवार के साथ पारिवारिक यात्रा करने की श्रेणी में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जबकि अकेले यात्रा करने वाले लोगों की बुकिंग में 23 फ़ीसदी की वृद्धि देखी गई है। अब अगर हम देश के अंदर बढ़ती यात्राओं के ट्रेंड पर गौर करें और उसकी वजहों का पता लगायें तो मालूम होता है कि पहली बार देश के अंदर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अनेक संबोधनों में जनता से अपील की है कि वे पहले अपने देश को देखें और फिर विदेश यात्राएं करें। यह रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करती है कि लोगों की पहली पसंद देश के अंदर के महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थानों एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को देखने की है। उसके बाद लोग विदेश के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी जुटाने और वहां जाने की तैयारी करने के संबंध में खोज करते हैं। इससे ये भी पता चलता है कि देश के नागरिकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके सुझावों का कितना असर पड़ता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation