• Latest
  • Trending
Western Maharashtra has been the center of power for a long time

लंबे समय से सत्ता का केंद्र रहा है पश्चिम महाराष्ट्र

April 25, 2024
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लंबे समय से सत्ता का केंद्र रहा है पश्चिम महाराष्ट्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in the blitz
0
Western Maharashtra has been the center of power for a long time
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। पश्चिम महाराष्ट्र लंबे समय तक सूबे में सत्ता की राजनीति का केंद्र रहा है। सहकारिता आंदोलन से पहले कांग्रेस की यहां मजबूत पकड़ रही है। सहकारी चीनी मिलों के उदय के बाद पकड़ और मजबूत होती गई। इस इलाके ने कांग्रेस को छह सीएम दिए हैं, जबकि मौजूदा सीएम शिवसेना के एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री एनसीपी के अजित पवार भी इसी क्षेत्र से हैं। चीनी बेल्ट के रूप में विख्यात पश्चिम महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार तीन दशक से किंगमेकर रहे। लेकिन, पार्टी विभाजित होने के बाद चाचा-भतीजा अलग-अलग धुरी बन गए हैं। लोकसभा चुनाव में मराठा क्षत्रप और उनके भतीजे अजित पवार के बीच जंग का आगाज हो चुका है।

रजवाड़े भी मैदान में
सतारा व कोल्हापुर के रजवाड़े भी मैदान में हैं। सोलापुर में पिता की विरासत वापस पाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी विधायक प्रणीति शिंदे मैदान में हैं। एनसीपी में विभाजन के बाद मुख्य पार्टी पर अजित पवार का नियंत्रण है, जबकि शरद पवार बेटी सुप्रिया सुले के साथ अब एनसीपी (शरद पवार) गुट का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में सत्तापक्ष भाजपा गठबंधन की महायुति और विपक्षी दल कांग्रेस गठबंधन की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच सीधा मुकाबला है।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

चुनावी जंग के केंद्र में चाचा और भतीजे
हालांकि, चुनावी जंग के केंद्र में चाचा और भतीजे हैं। इस बार का चुनाव पवार परिवार की लड़ाई का गवाह बनेगा। ग्राम पंचायत चुनाव में चाचा पर अजित भारी पड़ चुके हैं। दो साल पहले शिवसेना भी दो-फाड़ हुई थी। दो शिवसेनाओं का नेतृत्व एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। शिंदे मूलतः सतारा जिले से हैं। 2014 और 2019 में यहां भाजपा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

कांग्रेस-एनसीपी के कई बड़े नेता अब भाजपा में
कांग्रेस-एनसीपी के कई बड़े नेता अब भाजपा में हैं। वहीं, शिंदे की शिवसेना और अजित का भी साथ मिला है। इससे भाजपा को यहां और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

10 सीटें, चार पर भाजपा
पूर्वी महाराष्ट्र यानी विदर्भ के 11 जिले लोकसभा में 10 सांसद भेजते हैं। वहीं, पश्चिम महाराष्ट्र के 5 जिलों में ही लोकसभा की 10 सीटें हैं। ये सीटें हैं पुणे, मावल, शिरूर, बारामती, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, हातकलंगले, माढ़ा और सोलापुर (एससी)। 2019 में भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा किया था, जबकि शिवसेना व एनसीपी को तीन-तीन सीटें मिली थीं।

कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला
पिछले दो चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। पश्चिम महाराष्ट्र में मराठा- बनाम-ओबीसी आरक्षण प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। यहां 7 और 13 मई को तीसरे व चौथे चरण में मतदान होगा।

शिवाजी महाराज के वंशज भी मैदान में
छत्रपति शिवाजी महाराज के दो वंशज चुनाव मैदान में हैं। कोल्हापुर से 13वें वंशज और राजर्षि शाहूजी महाराज के प्रपौत्र छत्रपति शाहू महाराज कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्हें शरद पवार का समर्थन है। सतारा से शिवाजी महाराज के ही वंशज भाजपा के उदयनराजे भोसले को अजित पवार का साथ मिला है। शाहू महाराज का मुकाबला मौजूदा शिवसेना सांसद संजय मांडलिक से है। वहीं सतारा में पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण मैदान में है।

सोलापुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का मुकाबला मालशिरस से भाजपा विधायक राम सातपुते से है। बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और उनकी भाभी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के बीच मुकाबला है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation