• Latest
  • Trending
Be careful, there is acid water in Gol Gappa!

सावधान, गोल गप्पे में एसिड का पानी!

April 19, 2024
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सावधान, गोल गप्पे में एसिड का पानी!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in the blitz
0
Be careful, there is acid water in Gol Gappa!
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोल गप्पे यानी पानी के बताशे खाने के अगर आप शौक़ीन हैं तो सावधान हो जाइए और तुरंत रुक जाइए। अभी तक आपने सिर्फ़, दूध, दही , खोया यानी मावा, और सरसों के तेल में मिलावट के बारे में सुना था।

मगर, आज आप पहली बार सुन रहे हैं कि पानी के बताशों यानी गोल गप्पों के पानी में ‘मीठा जहर’ मिलाया जा रहा है।
आज जान लीजिए, गोल गप्पों में आपको जो ठंडा और मजेदार पानी पिलाया जा रहा है , उसमें एसिड मिला हुआ है । पैसे कमाने की सनक में गोलगप्पे बेचने वाले इसके पानी में नमक का तेजाब यानी हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

कुछ दिन पहले दिल्ली में एक स्टिंग ऑपरेशन में यह कड़वा सच सामने आया था कि गोल गप्पों में जो आपको पानी पिलाया जा रहा है, उसमें एसिड मिला हुआ है। इस पानी को स्वादिष्ट और चटखारेदार बनाने के लिए अब खटाई और आम की जगह एसिड का उपयोग हो रहा है।

इस पानी से आपको किस किस तरह की और कितनी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, आपको अंदाजा भी नहीं होगा।

डॉक्टर्स का कहना है कि गोल गप्पे के पानी में एसिड मिलाना लोगों को मीठा जहर देने के बराबर है। इससे लोगों की स्किन जलेगी और खाने की नली में अल्सर पैदा होगा । नमक का तेजाब लिक्विड रूप में होता है लेकिन इसकी खरीद लीटर में नहीं, बल्कि किलो के भाव में की जाती है।

– स्वाद बढ़ाने को पानी में मिलाया जा रहा हाइड्रोक्लोरिक एसिड
– अनेक गंभीर व असाध्य रोगों का बढ़ा खतरा

नमक का ये तेज़ाब परचून की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है। 50 लीटर पानी में 400 ग्राम एसिड डालने से पानी स्वादिष्ट और चटपटा हो जाता है। लोगों को इस बात का पता न चले,इसके लिए इस पानी में इमली और आमचूर भी मिला दिया जाता है।

यह सारा धंधा दिल्ली की मशहूर कारोबारी मार्केट सरोजनी नगर में चल रहा है। समझा जा सकता है कि दिल्ली का ये ज़हर अब सारे देश में दिया जा रहा होगा।

हमें और आपको आज से ही अपने खानपान में बेहद सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों, नज़दीक लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों तक ये बात बतानी होगी और उन्हें भी सावधान करना होगा। इस चौंकाने वाली ख़बर के बाद दिल्ली सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जांच होगी, रिपोर्ट भी बनेगी, रिपोर्ट्स में रिकमेंडेशन्स भी दी जायेंगी लेकिन सुधार की पुख़्ता गारंटी कोई नहीं देगा।

हमें और आपको मिलकर ही पानी में मीठा जहर घोलने वालों का जीना हराम करना पड़ेगा। यही सरकार का सहयोग होगा और इसी मिजाज से समाज में सुधार आएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation