• Latest
  • Trending
48.41 billion liters of water is being wasted every day in India

भारत में हर दिन बर्बाद हो रहा 48.41 अरब लीटर पानी

April 5, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में हर दिन बर्बाद हो रहा 48.41 अरब लीटर पानी

तय करें कि अगली पीढ़ी को पानी का संकट विरासत में नहीं देंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in the blitz
0
48.41 billion liters of water is being wasted every day in India
ब्लिट्ज ब्यूरो

अपने देश में पानी का संकट बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। हमें और आपको मिलकर, इस संकट को सदा-सदा के लिए ख़त्म करना है। हम और आप मिलकर सुनिश्चित करें कि अपनी अगली पीढ़ी को पानी का संकट विरासत में देकर नहीं जाएंगे।

इसके लिए आज से ही हमें और आपको मिलकर पानी बचाने का संकल्प भी लेना है। अगर पानी की बर्बादी को नहीं रोका गया , तो आने वाले समय में हालात और बदतर हो जाएंगे जिसका ख़ामियाज़ा हमारी अगली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

देश की ख़ुशहाली व तरक्की में योगदान
पानी की हर जगह पर बचत का अभियान चलाकर, अपने देश की ख़ुशहाली और तरक़्क़ी में हमारा और आपका यह एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय योगदान होगा।

– हर दिन पानी बचाकर जलसंकट को खत्म करना है
– नहीं रुकी ‘वाटर वेस्टेज’ तो तबाह हो जाएगा आज व कल

पानी के मुद्दे पर अब हमें रहीम दास जी को भी याद रखना होगा जिन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि “ रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून”। दोस्तों, आपकी जानकारी में देना है कि अपने देश भारत में हर दिन 48.41 अरब लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 60 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में पानी का संकट भी झेल रहे हैं।

48.41 billion liters of water is being wasted every day in India

एनजीटी के आंकड़े
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ भारत में 33 परसेंट लोग शेव या ब्रश करने के दौरान नल खुला रखते हैं। हमारे और आपके घरेलू नल से हर मिनट 6 लीटर पानी आता है।

अगर हम अपनी शेविंग के दौरान 5 मिनट भी नल को खुला रखते हैं तो 30 लीटर पानी बह जाता है। अगर हम और आप मिलकर ये तय कर लें कि शेविंग और ब्रश करते समय अब नल को बंद रखेंगे तो हर व्यक्ति एक दिन में 30 लीटर पानी बचाएगा। इस प्रयोग को अब हम सब मिलकर देश के हर एक व्यक्ति और परिवार तक पहुंचाने का प्रयास भी करें।

अब हम आपको रोज़मर्रा की कुछ अन्य गतिविधियों के बारे में भी बताएंगे, जिनसे देश में हर दिन अरबों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की स्टडी में बताया गया है एक “आरओ प्यूरीफ़ायर” एक लीटर पानी शुद्ध करने में 3 लीटर पानी वेस्ट के रूप में निकालता है। यानी अगर आपके घर में रोज़ 15 लीटर पानी शुद्ध होकर आता है तो उसके साथ में 45 लीटर पानी वेस्ट के रूप में निकलता है। इस 45 लीटर वेस्ट पानी का उपयोग कपड़े धोने और गार्डन में डालने में शुरू कर देना चाहिए।

water

आपकी जानकारी में यह भी लाया जा रहा है कि 1 किलो प्लास्टिक बनाने में 180 लीटर पानी लगता है। आंकड़ों के अनुसार 2021 में भारत में हर व्यक्ति 15 किलो प्लास्टिक यूज़ करने लगा था । यानी हर व्यक्ति 2700 लीटर पानी के बराबर प्लास्टिक यूज़ कर रहा है । नो प्लास्टिक यूज़ से इस 2700 लीटर पानी को बचाया जा सकता है।

एक रोटी की बर्बादी से 35 लीटर पानी की बर्बादी होती
एक अन्य स्टडी में पता लगाया गया है कि 1 रोटी की बर्बादी से 35 लीटर पानी की बर्बादी होती है। इसको समझने के लिए जानना होगा कि दुनिया में पानी की खपत का 92 फ़ीसदी हिस्सा खेती के उपयोग में आता है।

दुनिया में 1.3 अरब टन खाना बर्बाद
यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ हर साल इंसानों द्वारा दुनिया में 1.3 अरब टन खाना बर्बाद किया जाता है। यानी हर एक व्यक्ति लगभग 74 किलो भोजन बर्बाद करता है। जबकि एक किलो गेहूं पैदा करने के लिए 1000 लीटर पानी खर्च होता है।

तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी चेतावनी
पानी के गंभीर संकट को देखते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर हैदराबाद ने जल्दी ही जल संरक्षण के लिए उचित कदम नहीं उठाये तो पानी के मामले में हैदराबाद का हाल भी बेंगलुरु जैसा ही होगा। आपकी याददाश्त में चेन्नई में हुए पानी के भीषण संकट को याद दिला रहे हैं। उस समय वहां के स्कूल और कालेज बंद कर दिये गए थे और वाटर बाडीज की सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई थी।

ऐसे कठिन हालातों के बीच हमें यह भी मालूम रहना चाहिए कि भारत में दुनिया की 18 फीसदी आबादी रहती है। लेकिन अपने देश में पानी के संसाधन यानी स्रोत सिर्फ़ 4 परसेंट ही हैं। भारत में पानी का 80 फीसदी उपयोग कृषि के लिए होता है। हमारे देश में 40 से 42 लाख की संख्या में वाटर बाडीज या जलस्रोत तालाब, जोहड़ और बावड़ी आदि हैं ।

दोस्तों, भारत का जल संकट दूर करने के लिए एक बहु आयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है जिसका उद्देश्य न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ाना रहना चाहिए बल्कि पानी की बर्बादी को रोकने और उसके समुचित उपयोग के साथ ही पानी के संसाधनों का अच्छा उपयोग एवं उचित प्रबंधन भी होना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation