• Latest
  • Trending
Sandeshkhali's line in the field to draw 'big line'

संदेशखाली की रेखा ‘बड़ी रेखा’खींचने के लिए मैदान में

April 5, 2024
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

संदेशखाली की रेखा ‘बड़ी रेखा’खींचने के लिए मैदान में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in the blitz
0
Sandeshkhali's line in the field to draw 'big line'
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। एक प्रवासी मजदूर की पत्नी जो किसी अजनबी के सामने अपना चेहरा आंचल से ढंक लेती थीं, गरीब महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले नेताओं को जेल पहुंचा कर आज न केवल संदेशखाली आंदोलन का चेहरा बनीं बल्कि देश की महिलाओं को किसी भी हाल में खुद को कमजोर न समझने का संदेश भी दे रही हैं।

कुछ महीने पहले तक उदासीनजिंदगी जी रही थी
संदेशखाली के पात्रापारा क्षेत्र में रहने वाली रेखा पात्रा कुछ महीने पहले तक एक उदासीन जिंदगी जी रही थीं और किसी अजनबी से बात करते हुए आंचल से अपना चेहरा ढंक लेती थीं, लेकिन आज वह न केवल संदेशखाली आंदोलन का एक चेहरा, बल्कि यौन उत्पीड़ित महिलाओं के लिए कवच बन गई हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

आठ फरवरी की हुंकार
बीती आठ फरवरी को जब वह राज्य में सत्तारुढ़ तुणमूल कांग्रेस के तीन आरोपी नेताओं-शहज शेख, शिबू प्रत्यद हाजरा और उत्तम सरदार के आतंक से स्थानीय लोगों को बचाए जाने की मांग करते हुए अन्य पीड़ित महिलाओं के साथ अपनी कमर पर छोटी- सी बच्ची को लादकर झाड़ू, डंडे और जूते लेकर सड़कों पर उतर पड़ी थी, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वे मामूली ग्रामीण महिलाएं दुर्दांत आरोपियों का बाल भी बांका कर पाएंगी। लेकिन अपने साहस और संघर्ष के बल पर वह न केवल इन दिनों वह मीडिया की सुर्खियों में है, बल्कि राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक मजबूत हथियार के रूप में उभरी हैं।

अदम्य साहस व हौसला
वर्षों से अवैध तरीके से गरीब किसानों की जमीन कब्जाने और स्थानीय महिलाओं को रात में पार्टी ऑफिस में बुलाकर अय्याशी का दरबार सजाने वाले नेता और उसके सहयोगियों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाली रेखा पात्रा ने जिस अदम्य साहस और हौसले का परिचय दिया, उसका ही नतीजा है कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में उन्हें बशीरहाट से अपना प्रत्याशी बनाया और अब वह न केवल संदेशखाली की यौन उत्पीड़ित महिलाओं की आवाज बन गई हैं, बल्कि जिन किसानों की जमीनें कब्जा कर ली गई थीं, उन्हें भी उन जमीनों को वापस दिलाने की बात कर रही हैं।

‘शक्तिस्वरूपा’ की पहचान
रेखा पात्रा उन थोड़े से प्रत्याशियों में हैं, जिन्हें पार्टी का टिकट मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा दिलाते हुए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने संदेशखाली में आरोपियों के खिलाफ संघर्ष की चर्चा के दौरान उनके साहस की सराहना करते हुए उन्हें ‘शक्तिस्वरूपा’ भी बताया। बताया जाता है कि विगत छह मार्च को जब प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे, तो संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं का मुद्दा उनके सामने रखने वाले लोगों के समूह में रेखा पात्रा का नाम भी शामिल था, लेकिन किसी वजह से तब वह पीएम से नहीं मिल पाई थीं।


Sandeshkhali's line in the field to draw 'big line'

प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की
संयोग ऐसा बना कि कुछ ही दिनों बाद फोन पर प्रधानमंत्री ने उनके निश्छल एवं उदार व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो हर किसी के बारे में सोचते हैं, यहां तक कि अपना विरोध करने वालों के प्रति भी। आपका दिल बहुत बड़ा है और आपके ऊपर देश को गर्व होगा। आपने देश के सामने एक उलेखनीय उदाहरण पेश किया है। प्रधानमंत्री से बातचीत करने के बाद भाव विभोर रेखा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत करने के बाद अपनी भावनाओं की व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि मुझे इस काम के लिए चुना जाएगा।

– संकटमोचक बन आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
– अब किसानों की जमीनें वापस दिलाने का संकल्प

पारिवारिक पृष्ठभूमि
रेखा पात्रा एक प्रवासी मजदूर की पत्नी हैं। उनके पति चेन्नई में काम करते हैं और वह यहां अकेले बच्चों को संभालती हैं। कई बार तो उसे अपने बच्चों को पीठ पर बांधकर मजदूरी करने जाना पड़ता है। यह प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार की पीड़ा को समझती हैं और लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में रोजगार के अवसर पैदा करने का जज्बा भी रखती हैं।

आंदोलन की नायिका
वह करीब 30 वर्षीय रेखा पात्रा ही हैं जिन्होंने न केवल सबसे पहले अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, बल्कि एक महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष कैमरे के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया था। उनके इस कदम ने संदेशखाली की अन्य पीड़ित महिलाओं को शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़कों पर उतरने के लिए प्रेरित किया। नतीजतन अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर अपराधियों को संरक्षण देने वाली पुलिस को शाहजहां शेख व उसके गुर्गों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अंततः गिरफ्तार करना पड़ा।

नकारात्मकता का भय नहीं
हालांकि संदेशखाली के एक छोटे से वर्ग में उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए लोकसभा सदस्य बनने की उनकी क्षमता पर सवालिया निशान लगाया गया है लेकिन रेखा पात्रा लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर दृढ़ हैं और कहती हैं कि विरोधी दल की ओर से किए जा रहे ऐसे नकारात्मक प्रचार से उसके उत्साह और संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पीड़ित और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिला होने के बावजूद स्थानीय महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन का उन्होंने केवल नेतृत्व किया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर इस मुकाम तक पहुंची है।

अगर निर्वाचित हुई तो
अगर मैं लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुई, तो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी कि बशीरहाट की किसी भी महिला को वह पीड़ा न सहनी पड़े, जो हमें संदेशखाली में झेलना पड़ी। ेहमारे जिन भाइयों से झींगा पालन के लिए जबर्दस्ती जमीन छीन ली गई, उन्हें वह कृषि भूमि वापस लौटा दी जाए ताकि वे अपनी मर्जी से जमीन पर खेती कर सकें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation