• Latest
  • Trending
Bhutan's Prime Minister Tshering Tobgay also convinced of Modi's guarantee

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी हुए मोदी की गारंटी के कायल

March 29, 2024
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी हुए मोदी की गारंटी के कायल

कहा, चुनावी व्यस्तता के बावजूद पूरा किया वादा, शुक्रिया मेरे भाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Bhutan's Prime Minister Tshering Tobgay also convinced of Modi's guarantee
ब्लिट्ज ब्यूरो

थिम्पू। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी मोदी की गारंटी के कायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के भूटान दौरे से लौटते वक्त तोबगे ने पीएम को विदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लिखा, भूटान दौरे के लिए मेरे भाई नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत शुक्रिया। प्रधानमंत्री मोदी ने खराब मौसम और चुनावी व्यस्तता के बावजूद हमसे मिलने का वादा पूरा किया। इस तरह की घटनाओं को ही मोदी की गारंटी कहा जाता है। तोबगे पीएम मोदी को लगातार भाई कहकर संबोधित करते दिखे।

पीएम मोदी ने भी भूटानी राजा और पीएम को विदाई के खास अंदाज के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भूटान यात्रा बेहद खास रही है। राजा और प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत से भारत-भूटान मित्रता में और मजबूती आएगी। इसके अलावा ‘ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो’ सम्मान से सम्मानित किए जाने के लिए भी आभारी हूं। गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए भूटान के अद्भुत लोगों का बहुत आभारी हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

सिंधु संधि पर दुनिया के सामने जलील हुआ पाकिस्तान

रूस की यूएस को खुली चेतावनी, नए प्रतिबंधों से बिगड़ेगा यूक्रेन युद्ध का खेल

भाग्यशाली हैं, भारत जैसा भाई मिला
भूटान के स्वास्थ्य मंत्री टंडिन वांगचुक ने कहा कि भूटान को भारत से अपार समर्थन मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अब तक तीन रेफरल अस्पतालों सहित तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में भारत की अहम भूमिका रही है। यह भूटान के लोगों के लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अस्पताल का उद्घाटन कर रहे हैं। भूटानी लोग खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भारत जैसा पड़ोसी और भाई मिला है।

‘ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने जताया आभार

141 करोड़ की लागत से बना हॉस्पिटल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ज्ञाल्स्सुएन जेत्सुन पेमा मदर एंड चाइल्ड (जीजेपीएमसी) हॉस्पिटल को भारत-भूटान के बीच विकास सहयोग का एक शानदार उदाहरण बताते हुए कहा कि 150 बेड के इस स्टेट ऑफ द आर्ट अस्पताल के निर्माण पर करीब 141 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भारत ने दो चरणों में अस्पताल के विकास का वादा किया है। पहले चरण में 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अस्पताल का हिस्सा 2019 से चालू है। दूसरे चरण में 119 करोड़ रुपये की लागत आई है जिसे भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना के हिस्से के रूप में 2019 में शुरू किया गया था, जो हाल में ही पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि भूटान में नवनिर्मित अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, नवजात गहन देखभाल और बाल गहन देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

13वीं पंचवर्षीय योजना
विदाई से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भूटानी सरकार की 13वीं पंचवर्षीय योजना को लेकर कहा कि भारत इसका पूरा समर्थन करता है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने तोबगे के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग की समीक्षा की और 1200 मेगावाट की पुनातसांगचू 1 हाइड्रो इलेक्टि्रक परियोजना पर विशेषज्ञ स्तर की चर्चा का स्वागत किया। साथ ही कहा कि इस वर्ष के अंत में 1020 मेगावाट की पुनातसांगचू-2 जलविद्युत परियोजना भी शुरू होने की उम्मीद है।

ऊर्जा सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय बढ़ाने पर सहमति
दोनों देश परस्पर ऊर्जा सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय बढ़ाने पर सहमत हुए। इसके अलावा औद्योगिक और वित्तीय क्षमताओं के आगे विकास में योगदान देकर दोनों देशों को लाभ पहुंचाने की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

मोदी को भूटान के राजा और पीएम विमान के अंदर तक छोड़ने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा के बाद भूटान से शानदार विदाई दी गई। राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग खुद मोदी को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर विमान तक रेड कारपेट बिछाया गया था, जिस पर बीच में मोदी चल रहे थे, उनके एक तरफ राजा तथा दूसरी ओर पीएम शेरिंग थे। सम्मान का सिलसिला यहीं नहीं थमा। वांगचुक और शेरिंग मोदी को विमान के अंदर तक छोड़कर आए।
पीएम ने तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भूटान के राजा के विशेष भाव से सम्मानित महसूर कर रहा हूं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation