• Latest
  • Trending
After UAE, a grand temple will be built in Bahrain

यूएई के बाद बहरीन में बनेगा भव्य मंदिर

February 23, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूएई के बाद बहरीन में बनेगा भव्य मंदिर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
After UAE, a grand temple will be built in Bahrain
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। यूएई के बाद एक और मुस्लिम देश बहरीन में भव्य मंदिर बनने जा रहा है। सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकीं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को यूएई की राजधानी अबूधाबी में भव्य मंदिर का उद्घाटन किया। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर के उद्घाटन के बाद अब एक और मुस्लिम देश बहरीन में मंदिर बनने जा रहा है। बहरीन में भी बीएपीएस ही मंदिर का निर्माण करेगा। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है और मंदिर के निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकीं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

अबूधाबी में बने मंदिर की निर्माण लागत 700 करोड़ रुपये थी और बहरीन में भी मंदिर निर्माण में काफी खर्च होने वाला है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

प्रतिनिधिमंडल की बहरीन के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक
बीएपीएस के प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ बैठक की है।
स्वामी अक्षरातीतदास, डॉ. प्रफुल्ल वैद्य, रमेश पाटीदार और महेश देवजी के प्रतिनिधिमंडल ने क्राउन प्रिंस के साथ मुलाकात के बाद कहा कि स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के निर्माण का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करना, अलग-अलग संस्कृतियों और आध्यात्मिक कार्यों के लिए जगह प्रदान करना है।

घनिष्ठ संबंध व धार्मिक सद्भाव
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के महंत गुरु स्वामी महाराज ने बहरीन में मंदिर निर्माण की अनुमति मिलने के बाद वहां के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों और धार्मिक सद्भाव के विश्वास को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के जल्दी निर्माण के लिए प्रार्थना भी की ताकि लाखों लोगों को शांति मिल सके।

मोदी हैं तो मुमकिन है
इससे पहले भारतीय मूल के निवासियों ने कहा था कि यूएई में मंदिर मोदी जी की वजह से ही बना है। एक इस्लामिक देश में जहां मूर्ति पूजा वर्जित मानी जाती है, वहां भी पीएम मोदी की वजह से इतना भव्य मंदिर बन पाया है।

कई मुस्लिम देशों में हैं हिंदू मंदिर
नई दिल्ली। यूएई हिंदू मंदिर की स्थापना करने वाला पहला मुस्लिम देश नहीं है। कई और मुस्लिम देशों में हिंदू मंदिर हैं –
पाकिस्तान ः पंजाब प्रांत में चकवाल जिले में स्थित कटासराज मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर परिसर में राम मंदिर, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर हैं।
मलेशिया ः मुस्लिम बहुल मलेशिया में बातू गुफाओं में कई मंदिर स्थित हैं। इस गुफा के प्रवेश द्वार पर हिंदू देवता मुरुगन की विशाल मूर्ति है।
इंडोनेशिया : वर्तमान में इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। इंडोनेशिया में कई हिंदू मंदिर हैं। नौवीं सदी का प्रम्बानन मंदिर प्रसिद्ध है।
बांग्लादेश : राजधानी ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में और भी कई मंदिर हैं।
ओमान : मस्कट में शिवमंदिर के अलावा एक श्रीकृष्ण मंदिर व एक गुरुद्वारा भी है।
बहरीन : हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शिव मंदिर व अयप्पा मंदिर का निर्माण कराया है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation