• Latest
  • Trending
gujrat-summit

पीएम मोदी का ‘ब्रेन चाइल्ड’ है वाइब्रेंट गुजरात समिट

January 12, 2024
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी का ‘ब्रेन चाइल्ड’ है वाइब्रेंट गुजरात समिट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in the blitz
0
gujrat-summit
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गुजरात के त्रिदिवसीय बहुचर्चित वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत 10 जनवरी को हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां संबोधन किया और 2047 में देश की आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के संकल्प की बात कही।

अगर देखा जाए तो वैसे तो यह सम्मेलन गुजरात के विकास पर केंद्रित है लेकिन इसके जरिए लोकसभा चुनाव में भी देश के विकास के परिदृश्य का एक खास सकारात्मक संदेश जाएगा; इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता।

YOU MAY ALSO LIKE

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने से पहले जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इसी तरह का सम्मेलन उन्हें राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभारने में मददगार बना था। सच्चाई तो यह है कि वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत किसी और ने नहीं बल्कि सूबे के मुख्यमंत्री रहते समय खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2003 में की थी। उसके बाद 2003 के वाइब्रेंट गुजरात समिट ने राज्य को विकास की राह पर ऐसा बढ़ाया कि फिर मुड़कर पीछे नहीं देखा।

आ ज गुजरात विकास के मामले में बहुत आगे है। इस बार सम्मेलन में 34 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जो अपने आप में खास है। यूएई के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही रोड शो कर के राष्ट्रीय संदेश दिया है।
जाहिर सी बात है गुजरात का विकास भी पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में तेज गति से हुआ और अब वही देश के प्रधानमंत्री हैं तो इस सम्मेलन का असर लोकसभा चुनाव पर भी पॉजिटिव ही होगा।

अरब से मजबूत होते संबंध पीएम मोदी के लिए लाभदायक
गुजरात में दुनियाभर के दिग्गजों का जुटान है जिसमें यूएई के राष्ट्रपति की उपस्थिति बेहद खास है। दिसंबर में दुबई में कॉप28 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की यात्रा के बाद वाइब्रेंट गुजरात समिट में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत होते रिश्ते भी पीएम मोदी के पक्ष में निसंदेह सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। मुस्लिम देश यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में मुख्य अतिथि भी हैं।

शिखर सम्मेलन का 20वां वर्ष खास, द्विपक्षीय बैठक का वैश्विक असर
दरअसल, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी 2024 तक गांधीनगर में आयोजित हो रहा है। इसकी थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है। यह संस्करण ‘वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों की सफलता को दर्शाने वाला है जो बीजेपी शासन में गुजरात के विकास को रेखांकित करेगा। कहा जाता है कि इस ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ के पीछे पीएम मोदी का ही दिमाग व उनकी सोच है। जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उनके दिमाग में ही इसका नाम आया था। इस बार इस सम्मेलन में रिकॉर्ड संख्या में एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जो विश्व मंच पर भारत के व्यापारिक संबंधों को नया आयाम देने वाला होगा।

शिखर सम्मेलन में जिन देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, उनके साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता भी हो रही है जो एक राज्य के शिखर सम्मेलन के बावजूद राष्ट्रीय और वैश्विक वार्ता के तौर पर दर्ज होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation