• Latest
  • Trending
Ayodhya is now flourishing, politicians have gone: Iqbal Ansari

अयोध्या अब निखर रही है, राजनीति करने वाले चले गए : इकबाल अंसारी

January 12, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या अब निखर रही है, राजनीति करने वाले चले गए : इकबाल अंसारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in the blitz
0
Ayodhya is now flourishing, politicians have gone: Iqbal Ansari
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। इकबाल अंसारी बेहद खुश हैं। पिता हाशिम अंसारी की मौत के बाद अयोध्या मामले में मस्जिद पक्ष के मुद्दई रहे इकबाल कहते हैं-राजनीति करने वाले चले गए, तो अब अयोध्या भी निखरने लगी है। पूरा श्रेय पीएम मोदी व सीएम योगी को ही है।

श्रीराममंदिर से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 1992 में जब मस्जिद टूट गई थी, पिताजी तभी इस मामले को भुला देना चाहते थे। 2010 में हाईकोर्ट के फैसले के बाद वे आगे नहीं लड़ना चाहते थे। निर्मोही अखाड़ा सबसे पहले सुप्रीमकोर्ट पहुंचा। हम तो एक दिन बाकी रहा, तब गए।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

सुप्रीमकोर्ट का निर्णय आया तो मुसलमानों ने उसे पूरी तरह स्वीकार कर लिया। उनके मन में कुछ नहीं रहा। अब जो कुछ हो रहा है, मुसलमान उसमें खुश है। उन्हें कोई दुख नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या आम मुसलमान भी आपकी सोच के साथ हैं, इकबाल अंसारी ने कहा, पिताजी कहते थे कि अयोध्या के हिंदू-मुसलमान में कभी कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ। मैं देख रहा हूं, यहां के स्थानीय लोगों में कभी कोई दिक्क त नहीं रही। गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही है। राजनीति करने वाले बाहर से आते रहे और अपनी राजनीति करके चले गए। हिंदू-मुसलमान वाली बात हो सकता है, कहीं बाहर हो, अयोध्या में तो नहीं है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे शिलान्यास समारोह का न्योता मिला था। मैं गया भी और अपनी श्रद्धा व हैसियत के हिसाब से चंदा भी दिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला तो जरूर जाऊंगा। अंसारी बोले, हमारा धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है। हमारे समाज के लोगों ने कोई टीका-टिप्पणी नहीं की। चंद लोग हैं, जो मुझसे दुश्मनी रखते हैं। ऐसा भाव रखने वाले बाहरी हैं। वे क्या कहते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता। हमने तो पीएम नरेंद्र मोदी के आने पर पुष्प वर्षा भी की।

सभी अपने-अपने नियम-धर्म से काम करते हैं
सिख हों या जैन, सनातन को नहीं मानते। मुसलमान भी सनातन को नहीं मानता। सभी अपने-अपने नियम-धर्म से अपना काम करते हैं। सिख हों या जैन, अयोध्या आते हैं तो हनुमानगढ़ी जाते हैं, तो मेरे जाने में क्या बुराई है? हम अच्छी सीख लेने के लिए जाते हैं, बुराई से मेरा मतलब नहीं।

मथुरा और काशी का मसला वहां के लोग जानें
मथुरा-काशी से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि अयोध्या के वक्त यही बात हुई थी कि इस मसले को खत्म कर दिया जाए तो आगे विवाद नहीं बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आस्था के बिना पर फैसला दिया। मुसलमान ने पूरा सम्मान किया। पूरे देश में एक पत्ता नहीं हिला। हम अयोध्या में हैं। मथुरा और काशी का मसला वहां के लोग जानें।

मंदिर का सियासी नफा-नुकसान
मंदिर के सियासी नफा-नुकसान से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मंदिर बनवाने वाले किस पार्टी को बुलाते हैं, नहीं बुलाते हैं, इससे हमारा कोई ताल्लुक नहीं।

प्रधानमंत्री की योजनाएं भेदभाव रहित
सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल के जवाब में इकबाल अंसारी बोले, प्रधानमंत्री की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। मुसलमानों को पूरा लाभ मिल रहा है। हम अपने आसपास देखते हैं कि सबको लाभ मिल रहा है।

मेरी लोगों से अपील है कि अयोध्या सुंदर हो रही है। लोग अयोध्या आएं और देखें। जो अपने धर्म का पक्क ा होगा, वही समाज का भी पक्क ा होगा। जो धर्म का पक्क ा नहीं होगा, वह समाज का पक्क ा नहीं हो सकता।

अयोध्या आगे बढ़ रही, सच्चाई कहने में बुराई नहीं
अयोध्या में पवित्र सरयू नदी, हनुमानजी का मंदिर है। श्रीराम-सीता की 10 हजार मूर्तियां हैं। यहां मुसलमानों की मजार और सिखों का गुरुद्वारा है।
अयोध्या श्रद्धा से भरपूर रही है। रेलवे स्टेशन, सड़क, एयरपोर्ट, ये काम पहले ही हो जाने चाहिए थे। आज रेलवे स्टेशन बड़ा हो गया। सड़कें चौड़ी हो गईं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया। अयोध्या के विकास की तारीफ हो रही है। सब मोदी-योगी की देन है। सच्चाई कहने में कोई बुराई नहीं है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation