• Latest
  • Trending
Nihal became the 10 croreth beneficiary of Ujjwala scheme with the arrival of Modi.

मोदी के आने से उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी हुईं निहाल

January 5, 2024
parliament

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

July 21, 2026
सुप्रीम कोर्ट

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

July 21, 2026
export

समझौता अब ज़मीन पर: भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार से क्या बदलेगा

July 21, 2026
monsoon

पहाड़ों पर रेड अलर्ट बरकरार, बारिश अपने सबसे तीखे दौर में

July 21, 2026
semiconductor

चिप पर दांव: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा अध्याय शुरू

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

एक कठिन दौरा, और एक साफ़ सबक: इंग्लैंड में भारत की युवा टीम की परीक्षा

July 21, 2026
solar

खामोश बुनियाद: कैसे भारत का ऊर्जा-बदलाव हर साल थोड़ा और मज़बूत होता है

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी के आने से उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी हुईं निहाल

पीएम मोदी के अचानक घर आने पर बोलीं मीरा मांझी- मेरे यहां तो भगवान आ गए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in the blitz
0
Nihal became the 10 croreth beneficiary of Ujjwala scheme with the arrival of Modi.
गुलशन वर्मा

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि का उद्घाटन किया। उन्होंने दो अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान पीएम मोदी अचानक एक दलित महिला के घर पहुंच गए। टेढ़ी बाजार स्थित उज्जवला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी के घर पर थोड़ी देर के लिए रुके और इस दौरान उनके परिवार में मौजूद बच्चों समेत अन्य से बात की। खास बात यह रही कि पीएम मोदी को मीरा मांझी ने चाय भी पिलाई। पीएम मोदी के अचानक उनके घर आने पर मीरा काफी खुश नजर आईं और कहा कि मेरे घर तो भगवान आए हैं।

दरअसल, मीरा मांझी मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना की दस करोड़वीं लाभार्थी हैं। मीरा को यह नहीं बताया गया था कि पीएम मोदी उनके घर आएंगे। महज एक घंटे पहले उनसे बस इतना कहा गया कि कोई बड़ा नेता उनके घर आएगा। इसके बाद जब पीएम मोदी खुद मीरा के घर पहुंचे तो पूरे परिवार और आसपास के घरों के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मीरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उसने खुद पूछा कि क्या बनाया है? इस पर मीरा ने जवाब दिया कि चाय बनाई है तो पीएम मोदी ने कहा कि तो पिलाओ चाय। चाय पीते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाय मीठी बना दी है।
मीरा मांझी से प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी पूछा। जब प्रधानमंत्री मीरा के घर पर मौजूद थे तो वहां बच्चों की काफी भीड़ लग गई। सभी उनके साथ एक फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ की मांग कर रहे थे, जिस पर उन्होंने कुछ बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

घर चाय पीने पहुंचे मोदी ने कहा- बहुत मीठी बना दी

-घर पहुंच कर पीएम ने कहा, राम मंदिर बनने से उनका फूल का बिजनेस अच्छा चलेगा

मीरा ने कहा कि पीएम मोदी आए और हमारे बच्चों से बात की। हमने उनका अच्छे से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या-क्या लाभ मिला है। हमने बताया आवास, गैस और फ्री पानी मिल रहा। उन्होंने पूछा कि क्या बनाया है? इस पर हमने कहा कि दाल-चावल, सब्जी बनाई है। तो उन्होंने पूछा कि और कुछ? इस पर हमने कहा कि चाय भी बनाई है तो उन्होंने कहा कि पिलाओ तो हमने फिर चाय पिलाई।

सेल्फी ली, पेंटिंग को सराहा
पीएम मोदी ने स्थानीय पार्षद वीरचंद मांझी की बेटी स्वाति के साथ सेल्फी भी ली। बेटे अनुज कुमार ने राममंदिर की पेंटिंग बनाई थी। मोदी ने पेंटिंग देखी, उसे सराहा और आटोग्राफ देते हुए वंदेमातरम लिखा।

फूल बेचती हैं मीरा मांझी
पीएम नरेंद्र मोदी उज्जवला योजना की जिस 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंचे, वह अयोध्या में फूल बेचने का काम करती हैं। पीएम मोदी ने उनके घर में जाकर चाय पी और पूछा कि वह क्या काम करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह फूल बेचती हैं। इस पर पीएम ने जवाब दिया कि मंदिर बनने से उनका फूल का बिजनेस अच्छा चलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation