• Latest
  • Trending
Shri Ram's bow and arrows will be studded with gold and diamonds

श्रीराम के धनुष-बाण होंगे सोने व हीरे जड़ित

December 29, 2023
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रीराम के धनुष-बाण होंगे सोने व हीरे जड़ित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in the blitz
0
Shri Ram's bow and arrows will be studded with gold and diamonds
संजय द्विवेदी

लखनऊ। श्रीरामोत्सव-2024 दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह बनने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जन-जन को जोड़ने के लिए विहिप और आरएसएस ने ‘मास्टर प्लान’ बनाया है। विहिप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक देशभर में अभियान चलाएगी।
इस दौरान 12 करोड़ परिवारों के 60 करोड़ लोगों को भगवान राम का चित्र और जन्मभूमि पर पूजित अक्षत (चावल) देकर 22 जनवरी के समारोह को सामूहिक रूप से देखने, भजन और भोज का न्योता दिया जाएगा।

वहीं भगवान श्रीराम की 3 मूर्तियों में से 2 तैयार हैं। मैसूर के अरुण योगीराज ने शालिग्राम पत्थर से 6 माह में मूर्ति तराशकर ट्रस्ट को सौंप दी है। योगीराज के मुताबिक ट्रस्ट ने मूर्ति को सोने और हीरे से जड़ित धनुष और तीर से सजाने की कल्पना की है। इससे मूर्ति की दिव्यता बढ़ जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

5 लाख गांवों के 30 करोड़ लोगों को जोड़ेंगे
विहिप के केंद्रीय मंत्री अंबरीश ने बताया कि विहिप की 22 जनवरी को देश के पांच लाख गांवों के मंदिरों, धार्मिक या सार्वजनिक स्थलों पर भी आयोजन की योजना है। इसमें प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें गांव के सभी निवासियों को बुलाया जाएगा, जिससे देश का कोना-कोना ‘राम मय’ होगा। विहिप का दावा है कि 60 करोड़ लोगों से सीधा संपर्क होगा। वहीं 5 लाख गांवों में करीब 30 करोड़ लोग जुड़ेंगे। इस तरह प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ने वाले लोगों की अनुमानित संख्या 90 करोड़ होगी।

16 से 24 जनवरी तक चलेंगे कार्यक्रम
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरयू पूजन करके उसके जल से रामलला का अभिषेक होगा। फिर उन्हें रथ से नगर भ्रमण कराया जाएगा। इससे पहले रामलला की मूर्ति को जल, फल और अन्न के बीच में एक-एक दिन रखा जाएगा।

राम मंदिर आकार ले चुका प्राण-प्रतिष्ठा के लिए
9 दिवसीय समारोह के दौरान श्रीराम यंत्र की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद इसे सरयू नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। समारोह में हवन के लिए 9 कुंड बनाए जाएंगे। पूरा कार्यक्रम काशी के विद्वानों की देख-रेख में होगा।

100 विशेष और 7 हजार रामभक्तों को आमंत्रण
राम मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, “समारोह में विश्व के अनेक देशों के करीब 100 विशेष राम भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा, संतों और देशभर के राम भक्तों सहित 7 हजार लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य पर्व 22 जनवरी को पीएम मोदी को शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है।”

देशभर के 4 लाख मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देशभर के 4 लाख गांवों के मंदिरों में भी मनाया जाएगा। इन मंदिरों में रामनाम संकीर्तन और किसी एक मंत्र के जप के साथ मुख्य पर्व पर आरती और प्रसाद वितरण होगा। इसके साथ ही समारोह का लाइव टेलीकास्ट होगा जिससे करोड़ों भक्त इस ऐतिहासिक पल को सीधे देख सकें। भारी पत्थरों को क्रेन की मदद से एक दूसरे के ऊपर रखवाया जा रहा है।

पुजारी को ट्रेनिंग, अन्य मंदिरों में तैनात होंगे पुजारी
रामलला के पुजारी वही होंगे, जिनका जन्म अयोध्या में हुआ है। पुजारी को जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अभी तक पहले से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलला की पूजा होती थी। अब भव्य राम मंदिर के निर्माण और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद यह सब नए सिरे से तय किया जा रहा है।

अभी तक रामलला के पूजन के लिए एक मुख्य पुजारी और 4 सहायक पुजारी होते हैं। अब इनकी संख्या में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही रामजन्मभूमि परिसर में बनने वाले अन्य मंदिरों के लिए भी पुजारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 100 से ज्यादा वैदिक छात्रों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।

श्रीराम की ससुराल भी भेजा गया निमंत्रण

भगवान श्रीराम की ससुराल नेपाल में जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास ने बताया कि उन्हें और मंदिर के महंत को निमंत्रण मिला है। इसके बाद वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दास ने कहा कि मिथिला और अयोध्या का अनोखा रिश्ता है। हमने वहां जाने की तैयारी शुरू कर दी है। हम 22 से 24 जनवरी तक हर्षोल्लास और उत्सव के साथ अयोध्या में रहेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation