• Latest
  • Trending
Migrants sent Rs 10.37 lakh crore, India again on top

प्रवासियों ने भेजे 10.37 लाख करोड़, भारत फिर शीर्ष पर

December 22, 2023
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Wednesday, July 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रवासियों ने भेजे 10.37 लाख करोड़, भारत फिर शीर्ष पर

2023 में भेजी गई राशि में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in the blitz
0
Migrants sent Rs 10.37 lakh crore, India again on top
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत ने प्रवासियों से धन पाने में इस साल भी दुनिया में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने देश में अनुमानित 125 अरब डॉलर (10.37 लाख करोड़ रुपये) की रकम भेजी है। विश्व बैंक की प्रवासन एवं विकास रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के श्रम बाजार में सख्ती व यूरोप में रोजगार वृद्धि की वजह से प्रवासियों ने भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा है।

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा धन प्राप्त करने वाले भारत की महत्वपूर्ण स्थिति पर खास जोर दिया गया है। इसके मुताबिक, दक्षिण एशियाई क्षेत्र की बात करें तो प्रवासियों की ओर से भारत में भेजे जाने वाली राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसने दक्षिण एशियाई देशों को मिलने वाली रकम बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है, जिससे समग्र रूप से दक्षिण एशियाई देशों में 2023 में भेजी गई राशि में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में निम्न एवं मध्य आय वाले देशों (एलएमआईसी) में प्रवासियों की ओर से भेजी जाने वाली राशि में निरंतर वृद्धि हो रही है। हालांकि, बीतेे वर्षों की तुलना में रफ्तार धीमी है।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

-कम आय वाले देशों में 3.8 फीसदी वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासी नागरिकों ने 2023 में निम्न एवं मध्य आय वाले देशों में अनुमानित 699 अरब डॉलर की रकम भेजी है। यह एक साल पहले की तुलना में करीब 3.8 फीसदी अधिक है। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और खाड़ी सहयोग परिषद देशों के लचीले श्रम बाजारों ने प्रवासियों की घर पैसे भेजने की क्षमता का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन देशों में गिरावट
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे वर्ष प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाले धन में गिरावट देखी गई है। यूरोप और मध्य एशिया में भी प्रवाह 1.4 फीसदी घटा है, जबकि 2022 में तेजी दर्ज की गई थी। विश्व बैंक के प्रेषण मूल्य डाटाबेस से पता चलता है कि प्रवासियों की अपने देश में धन भेजने की लागत लगातार ऊंची बनी हुई है। 2023 की दूसरी तिमाही तक 200 डॉलर भेजने की औसत लागत 6.2 फीसदी रही। बैंक धन भेजने के लिए 12.1 फीसदी की औसत लागत के साथ सबसे महंगा माध्यम बने हुए हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा कायम
विश्व बैंक ने कहा कि प्रवासियों से धन पाने में भारत का सबसे आगे रहना इस बात का संकेत है कि प्रवासी भारतीयों का अपने देश की अर्थव्यवस्था में भरोसा बना हुआ है।

सर्वाधिक धन पाने वाले चार अन्य देश
मैक्सिको 67 अरब डॉलर
चीन 50 अरब डॉलर
फिलीपीन्स 40 अरब डॉलर
मिस्र 24 अरब डॉलर
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation