• Latest
  • Trending
Unprecedented achievements in the name of India

भारत के नाम रहीं अभूतपूर्व उपलब्धियां

December 22, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के नाम रहीं अभूतपूर्व उपलब्धियां

अमृत काल का प्रथम वर्ष

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in the blitz
0
Unprecedented achievements in the name of India
सिंधु झा

किसी भी वर्ष की शुरुआत संकल्पों के साथ होती है तो वर्षांत में उसकी समीक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इससे सीख लेकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलती है। इसलिए विकसित भारत का संकल्प 2023 में सिद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ा है।
इस वर्ष को भारत के लिए गौरव से भर देने वाला अमृत काल का प्रथम वर्ष कहा जायेगा, तो भारत के संदर्भ में दुनिया के लिए ऐतिहासिक वर्ष। जब देश का प्रत्येक नागरिक अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखता है,उसका साक्षी बनता है तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं, राष्ट्र जीवन की चिरजीव चेतना बन जाती हैं। वर्ष 2023 अमृत काल की प्रथम प्रभा सही अर्थों में सफलता की अमृत वर्षा लेकर आई। अमृत काल का प्रथम वर्ष भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा है।

दो उदाहरणों ने बनाया अविस्मरणीय
अमृत काल का यह पहला वर्ष भारत की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक वर्ष बना है। लेकिन राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत दो उदाहरणों ने वर्ष 2023 को अविस्मरणीय बना दिया। पहला- जब 23 अगस्त 2023 को सूरज ढला और दुनिया ने चांद की ओर देखा तो वहां उसने नया भारत देखा। भारत का चंद्रयान-3 चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंचा था, जो काम पहले दुनिया में कोई अन्य देश नहीं कर पाया। दूसरा- भारत की अध्यक्षता में जी20 को पीपुल्स जी20 के रूप में पहचान मिली।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

एक पर्व जैसा जी20
इसी वर्ष भारत के करोड़ों सामान्य नागरिक जी20 से जुड़े और हमने इसे एक पर्व की तरह मनाया। इसी वर्ष 9-10 सितंबर को जी20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली आर्थिक समूह के नेताओं की मेजबानी भारत ने की। इस शक्तिशाली समूह के अध्यक्ष के रूप में जी20 में अफ्रीकन यूनियन का प्रवेश कराने और 9 सितंबर को नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से मंजूर करा भारत ने इतिहास रच दिया।

नए भारत का जयघोष
अविस्मरणीय, अभूतपूर्व और नए भारत के जयघोष का यह वर्ष सही अर्थों में मुश्किलों के महासागर को पार करने का रहा, यह देश की 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का रहा, भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का रहा।

यह भारत के उदीयमान भाग्य के आह्वान का रहा। इन दो बड़ी उपलब्धियों ने एक बार फिर भारत के सामर्थ्य और भारतीयता के संस्कारों से दुनिया को परिचित कराया है। भारत ने यह बताया है कि यह आज का भारत है, निर्भीक, जुझारू भारत। यह वो भारत है, जो नया सोचता है, नए तरीके से सोचता है, जो डार्क जोन में जाकर भी दुनिया में रोशनी की किरण फैला देता है। यही भारत अब 21वीं सदी में दुनिया की बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करेगा। वर्ष 2023 की ये दो तारीख भारत के इतिहास की सबसे गौरवमयी तारीखों में शामिल हो गई ंहै।

विकसित भारत का शंखनाद
यह विकसित भारत के शंखनाद का क्षण बन गया है। भारत हर बाधा को तोड़ते हुए चांद पर पहुंचा है। इसके कुछ दिन बाद ही आदित्य एल-वन की भी सफल लॉन्चिंग की। गगनयान से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षण भी पूरा किया। भारत ने तुमकुरू में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्टरी की शुरुआत की।

खेल की दुनिया में भी परचम
खेलों में भी परचम लहराया। सेना, सुरक्षाबल के जवानों ने भी मेडल जीतकर लोगों का दिल जीता। 40 वर्षों बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक का सफल आयोजन किया है।

आज भारत हर चुनौती को पार करते हुए डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर वन बना है। आज भारत, हर बाधा से निकलकर, मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में नेतृत्व कर रहा है। आज भारत, स्टार्टटअप की दुनिया में टॉप तीन देशों में है। आज भारत, दुनिया का सबसे बड़ा कौशल पूल अपने यहां बना रहा है।
मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषय हों या विकास के अन्य मापदंड, भारत ने नए कीर्तिमान बनाए तो अब वह रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिख रहा है। स्वदेशी युद्ध पोत हो या विमान, अपनी सामर्थ्य से अब भारत न केवल स्वदेशी रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है बल्कि उसका निर्यात भी कर रहा है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
सीमवर्ती गांवों को सशक्त बनाने के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम चलाए गए हैं। देश को अपनी पहली रैपिड रेल सेवा नमो भारत का उपहार मिला। भारत के 34 नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें रफ्तार भरने लगी हैं। राजमार्ग के निर्माण में नित नए रिकॉर्ड इस साल बने हैं और दुनिया के दूसरे बड़े रोड नेटवर्क वाला देश बन गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation