• Latest
  • Trending
Metro and 'Namo Bharat' will run on the same track

एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी मेट्रो और ‘नमो भारत’

November 24, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी मेट्रो और ‘नमो भारत’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 24, 2023
in the blitz
0
Metro and 'Namo Bharat' will run on the same track
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मेट्रो की सुस्त रफ्तार ‘नमो भारत’ ट्रेन के प्रयोग से दूर हो सकती है। इसके लिए स्पेन के शहर बार्सिलोना और मैड्रिड ने एनसीआरटीसी से संपर्क किया है।

मेरठ में ‘नमो भारत’ ट्रेन और मेट्रो का एक ही ट्रैक पर संचालन विदेशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दुनिया में इस तरह का पहला प्रयोग है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच नमो भारत ट्रेन का संचालन के बाद एनसीआरटीसी अब मेरठ तक नमो भारत और मेरठ में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में है। मेरठ में पहली बार एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो के संचालन का प्रयोग किया जाएगा। इसको लेकर देश के साथ विदेशों में भी उत्सुकता है। दरअसल, अभी तक इस तरह का प्रयोग कहीं नहीं हुआ है। दोनों ट्रेनों का संचालन एनसीआरटीसी करेगी। नमो भारत में पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्टेशन बनाए गए हैं, जबकि मेरठ मेट्रो में यात्रियों को दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्टेशन मिल जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

एनसीआरटीसी के प्रबंधन निदेशक विनय कुमार सिंह बताते हैं कि मेरठ में यह प्रयोग करने से कम खर्चे पर यात्रियों को दोनों तरह के सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल पाएगी। यह भारतीय इंजीनियरिंग का बड़ा प्रयोग है। उन्होंने बताया कि जर्मनी रेलवे भी नमो भारत के संचालन पर नजर रखे हुए है। यूरोप में मेट्रो संचालन बहुत पहले शुरू हुआ, लेकिन भारत में एक ही ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत के संचालन पर वह नजर रखे हुए हैं। आने वाले समय में नमो भारत जैसे प्रोजेक्ट पर भारतीय कंपनियां यूरोप के शहरों में काम करते हुए देखी जा सकती हैं।

अलग से कोच बनाए जाएंगे
मेरठ मेट्रो का ट्रायल अगले साल शुरू कर दिया जाएगा। इसका संचालन 2025 में पूर्ण रूप से किया जाएगा। दोनों तरह के परिवहन को एक ही ट्रैक पर चलाने में मात्र तीन से पांच सेकेंड का अंतर आएगा। मेट्रो के लिए अलग से कोच बनाए जाएंगे। इनका निर्माण भी मेक इन इंडिया की तर्ज पर गुजरात में किया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन की रफ्तार बढ़ेगी
एनसीआरटीसी के प्रबंधन निदेशक ने बताया कि मेट्रो की औसत गति तीस किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास है। इसके चलते तीस किलोमीटर से ज्यादा सफर शहरों में एक घंटे से ज्यादा में होता है। सार्वजनिक परिवहन को उपयोगी बनाने के लिए समय घटाने की जरूरत है। नमो भारत इस जरूरत को पूरा कर रही है। मेरठ में चार नमो भारत स्टेशन हैं और मेट्रो के लिए इसके अलावा नौ स्टेशन रखे गए हैं। इससे यात्रियों की अपनी दूरी के हिसाब से ट्रेन चुनने की सुविधा मिलेगी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation