• Latest
  • Trending
pasport-india

4 देशों ने वीजा फ्री एंट्री शुरू की, 20 हजार में करें विदेश यात्रा

January 5, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

4 देशों ने वीजा फ्री एंट्री शुरू की, 20 हजार में करें विदेश यात्रा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
pasport-india
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। थाईलैंड, मलेशिया, ईरान और श्रीलंका ने हाल ही में इंडियन ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री का एलान किया है। इससे इन देशों की यात्रा करना आसान हो गया है। ईरान को छोड़कर अन्य तीन देशों की ट्रिप 20-22 हजार रुपए के बजट में की जा सकती है।

यात्रा खर्च घटाने की युक्ति
यदि आप टोटल ट्रैवल कॉस्ट देखें, तो एक्सपेंसेस के मुख्य रूप से तीन एलिमेंट्स हैं: • ट्रांसपोर्टेशन, • अकॉमोडेशन, • फूड एंड ब्रेवरेज।
यदि आप इन खर्चों को कम कर दें, तो ट्रैवल करना सस्ता हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एफिल टावर के बैकग्राउंड में चर्चा में रहा ऐश्वर्या राय का रायल लुक

अंतरिक्ष में एआई चिप का परीक्षण करेगा गूगल

सस्ती फ्लाइट टिकट बुकिंग के 5 तरीके

1. जितनी जल्दी हो सके फ्लाइट बुक करें

ट्रैवल व्लॉगर वरुण वागिश के अनुसार आपको अपनी प्लान्ड ट्रैवल डेट के 2-3 महीने पहले से टिकटों की मॉनिटरिंग शुरू कर देनी चाहिए। जैसे ही आपको सस्ती फ्लाइट मिलें, टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है।

2. उड़ान भरने के लिए सबसे सस्ती जगह खोजें

यदि आप फ्लाइट के लिए खुद को किसी खास डेस्टिनेशन तक सीमित नहीं रखते हैं तो सस्ती फ्लाइट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए, आप भोपाल में रहते हैं और मलेशिया के शहर कुआलालंपुर की यात्रा करना चाहते हैं। अगर आप भोपाल से कुआलालंपुर की टिकट बुक कराएंगे तो राउंड ट्रिप यानी, आने-जाने का खर्च करीब 28,000 हजार रुपए आएगा। वहीं अगर आप भोपाल की जगह विशाखापट्टनम जैसे शहर से टिकट बुक कराते हैं तो ये आपको करीब 12,000 रुपए में मिल जाएगी।

भोपाल-विशाखापट्टनम की राउंड ट्रिप ट्रेन से कर सकते हैं। स्लीपर क्लास में इसके लिए 1200-1500 रुपए खर्च होंगे। यानी, कुल करीब 13,500 रुपए लगेंगे। इससे 15,000 रुपए की बचत होगी। यह तरीका आराम की गारंटी तो नहीं देता, लेकिन बजट यात्रा जरूर कर सकेंगे।
इसी तरह अगर आप फ्लाइट से मलेशिया के शहर लंकावी की यात्रा करना चाहते हैं तो, भोपाल से लंकावी की राउंड ट्रिप का खर्च करीब 40,000 हजार रुपए आएगा।

वहीं अगर आप विशाखापट्टनम जैसे शहर के जरिए कुआलालंपुर पहुंचते हैं और वहां से ट्रेन, बस और शिप या डोमेस्टिक फ्लाइट की मदद से लंकावी पहुंचते हैं तो राउंड ट्रिप का खर्च करीब 17,000 रुपए आएगा। यानी, करीब-करीब 23 हजार रुपए की बचत हो जाएगी।

3. स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल करें
स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट आपको सस्ती टिकट खोजने में मदद करती है। मान लीजिए, आपको भोपाल से कुआलालंपुर जाना है। ऐसे में वेबसाइट पर आप भोपाल से कुआलालंपुर की टिकट सर्च करने के बजाय भारत से मलेशिया डालें और ट्रैवल डेट के बजाय ट्रैवल मंथ चुनें।

ये वेबसाइट आपको भारत के जिस भी शहर से मलेशिया के जिस भी शहर तक सबसे सस्ती फ्लाइट होगी, वो बता देगी। इसके अलावा कौन सी ट्रैवल वेबसाइट पर सबसे कम किराया है, वो भी आपको इसी वेबसाइट पर पता चल जाएगा। चीपेस्ट शहर और मंथ का पता चलने के बाद आप चाहें तो एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर भी इस ड्यूरेशन का टिकट बुक करा सकते हैं।

4. ब्राउजर में प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें

फ्लाइट टिकट बुक करते समय हमेशा प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, गूगल क्रोम में इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट कुकीज का इस्तेमाल करती हैं और ब्राउजर पर की गई सर्च के हिसाब से किराया बढ़ा देती हैं।
बढ़ती कीमतें दिखाकर वे आपको मनोवैज्ञानिक रूप से महंगे टिकट बुक करने के लिए मजबूर करते हैं। इसीलिए एक्सपर्ट प्राइवेट मोड के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

5. वीकडेज पर टिकट बुक करें

यह कोई थंब रूल नहीं है, लेकिन आम तौर पर वीकेंड पर किराया महंगा होता है। इसलिए अपनी फ्लाइट टिकट हमेशा वीकडेज में बुक करें।
इसके अलावा कई ट्रैवल कंपनियों का आईसीआईसीआई , एक्सिस, एचडीएफसी आदि बैंकों के साथ टाईअप होता है। ऐसे में इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड्स से टिकट बुक कराने पर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
किसी दूसरे देश में पहुंचने के बाद अगर आप प्राइवेट टैक्सी से ट्रैवल करते हैं तो ये थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इसलिए, वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे बस, डोमेस्टिक फ्लाइट, ट्रेन का इस्तेमाल करना सस्ता पड़ेगा। आप अपने प्लान के अनुसार दूसरे देश पहुंचने से पहले से ही वहां के एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं। मलेशिया में शहर में ट्रैवल करने के लिए गो केएल बस की सुविधा है।

सस्ती जगह कैसे बुक करवाएं
रहने के लिए मुख्य तौर पर तीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। हॉस्टल, होटल और लोकल लोगों के साथ स्टे। जहां आप लोकल्स के साथ फ्री में रुक सकते हैं, तो वहीं हॉस्टल में रहना भी होटल की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। इसकी बुकिंग आप बिना पैसे दिए पहले से ही करवा सकते हैं।

सस्ता हॉस्टल बुक करने के लिए आप बुकिंग डॉट कॉम जैसी वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। यहां आप रेटिंग और रेट के हिसाब से हॉस्टल चुन सकते हैं। कुआलालंपुर जैसे शहरों में 500-800 रुपए पर नाइट के हिसाब से आपको होस्टल मिल सकता है। अगर आप होस्टल में नहीं रहना चाहते हैं तो रेटिंग और रेट के हिसाब से होटल की भी बुकिंग करा सकते हैं। लोकल लोगों के साथ फ्री में रहने के लिए आप काउचसर्फिंग जैसी वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। काउचसर्फिंग पर आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। इस वेबसाइट पर कई सारे होस्ट होते हैं जो ट्रैवलर्स को होस्ट करते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation