• Latest
  • Trending
360 tainted, 476 crorepati candidates in fourth phase

चौथे चरण में 360 दागी, 476 करोड़पति प्रत्याशी

May 10, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चौथे चरण में 360 दागी, 476 करोड़पति प्रत्याशी

सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति 5705 करोड़, 50 पर चल रहे महिला विरुद्ध अपराध में केस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in the blitz
0
360 tainted, 476 crorepati candidates in fourth phase
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच चौथे चरण के मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण जारी किया है। इस चरण में कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1710 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। सात उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनके हलफनामों का विश्लेषण नहीं हो सका।

विश्लेषण में बताया गया है कि पहले चरण में 1710 उम्मीदवारों में से 360 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 476 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

– भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने हलफनामे में 4568 करोड़ की दौलत बताई

उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि
1710 में से 360 (21 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। 1710 में से 274 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। 17 उम्मीदवारों ने दोषसिद्ध मामले घोषित किये हैं। 11 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) के जबकि 30 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या प्रयास (आईपीसी-307) से जुड़े मामले घोषित किये हैं।

महिला विरुद्ध अपराध
महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार से जुड़े मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार 50 हैं। इनमें से पांच उम्मीदवारों पर दुष्कर्म (आईपीसी-376) से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा, भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले घोषित करने वाले कुल 44 उम्मीदवार हैं।

दलवार आंकड़े क्या हैं?
चौथे चरण में एआईएमआईएम के सभी तीन उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। वहीं, शिवसेना के तीन में से दो, बीआरएस के 17 में से 10, कांग्रेस के 61 में से 35, भाजपा के 70 में से 40, टीडीपी के 17 में से नौ, बीजद के चार में से दो, राजद के चार में से दो, शिवसेना (यूबीटी) के चार में से दो, वाईएसआर कांग्रेस के 25 में से 12, टीएमसी के आठ में से तीन और सपा के 19 में से सात उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा
1710 में से 28 प्रतिशत यानी 476 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के 65 उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनावी हलफनामों में इन प्रत्याशियों ने एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 11.72 करोड़ की संपत्ति है। दलवार आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा के 70 उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन 101.77 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे अमीर प्रत्याशी
चौथे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार चंद्र शेखर पेमासनी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से टीडीपी प्रत्याशी ने कुल 5705 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। तेलंगाना की चेवल्ला सीट से चुनाव लड़ रहे रेड्डी ने अपने हलफनामे में 4568 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी टीडीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी हैं। आंध्र प्रदेश की नेल्लोर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रभाकर की संपत्ति 716 करोड़ की है।

शून्य घोषित संपत्ति
उधर 24 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश सात रुपये, 83 रुपये और 90 रुपये बताई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation