• Latest
  • Trending

लखनऊ में बनेंगे 27 बिजली उपकेंद्र 15 लाख की आबादी को मिलेगी राहत

January 17, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ में बनेंगे 27 बिजली उपकेंद्र 15 लाख की आबादी को मिलेगी राहत

परियोजना पर खर्च होंगे 250 करोड़ रुपये

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से राजधानी में 27 नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार करना और आने वाले समय में होने वाले लोड को संभालना है। इससे लगभग 15 लाख आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से लाभ मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ सेंट्रल में पांच, गोमतीनगर तीन, जानकीपुरम छह और अमौसी जोन में 13 उपकेंद्र प्रस्तावित हैं।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि आधुनिकीकरण की इस योजना से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा। वर्तमान में इसका औपचारिक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगा, ताकि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। आबादी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ेगी। घरेलू और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से नए उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है।
अमौसी जोन
सबसे अधिक 13 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। मोहनलालगंज, नादरगंज, दुबग्गा और काकोरी जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में बढ़ती हाउसिंग सोसायटियों और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जानकीपुरम जोन
06 नए बिजली उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। मुख्य अभियंता वीपी सिंह के अनुसार, यदि अगले दो वर्षों में न्यू कैम्पस, दाउदनगर और फैजुल्लागंज जैसे क्षेत्रों में ये उपकेंद्र नहीं बने, तो उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
लखनऊ मध्य जोन
न्यू ऐशबाग, न्यू तालकटोरा, मल्लपुर और ठाकुरगंज सहित कुल 5 नए बिजली उपकेंद्र बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।
गोमतीनगर जोन
32 करोड़ रुपये की लागत से 03 बिजली उपकेंद्र बनेंगे, जो मुर्दहिया (इंदिरा नगर), पपनामऊ और भैसोरा में स्थित होंगे। यहां पर बिजली के व्यावसायिक प्रयोग की उम्मीद है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation